Home Box OfficeBox Office: छठी मैया में आस्था पर बनी ‘द वन’ बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म, ‘द पैराडाइज’ भी टक्कर में – the vvan force of the forrest first monday and the paradise box office collection day 5 business

Box Office: छठी मैया में आस्था पर बनी ‘द वन’ बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म, ‘द पैराडाइज’ भी टक्कर में – the vvan force of the forrest first monday and the paradise box office collection day 5 business

by BollywoodNewsAndMovie


सिनेमाघरों में इन दिनों जहां एक तरफ साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ की धमक है वहीं दूसरी तरफ बिहार के एक गांव और वहां के जंगल से जुड़ी लोककथा पर आधारित फिल्म ‘द वन’ भी कमाल दिखा रही, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है।

Box-Office-th-VVanThe Vvan Force of the Forrest first Monday
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’
सिनेमाघरों में इन दिनों जहां एक तरफ क्राइम एक्शन फिल्म ‘मिर्जापुर:द मूवी’ है, वहीं आस्थाओं से घिरी धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी है। इसी के साथ पिछले वीकेंड पर रिलीज हुई लोककथा, अंधविश्वास और हॉरर के साथ आस्था की कहानी ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज हुई जो सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटसी फिल्म है। पिछले वीक साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसने सिनेमाघरों में अब तक अच्छा परफॉर्म किया है। यानी अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों का इस वक्त खूब मनोरंजन कर रही हैं। यहां बात कर रहे हैं ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ और ‘द पैराडाइज’ की कमाई की।

दोनों फिल्मों की कहानी और टेस्ट के हिसाब से एक-दूसरे से काफी अलग है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही शानदार कमाई कर रही है। वीकेंड पर ‘द वन‘ की कमाई में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली, जबकि ‘द पैराडाइज’ ने भी शानदार कमाई करके दिखाई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ , पहले सोमवार का कलेक्शन

सबसे पहले बात सिद्धार्थ मल्होत्रा औरतमन्ना भाटिया की ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की करते हैं। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपए की नेट कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 11.25 करोड़ रुपए पहुंच गई। रविवार को फिल्म ने और तेजी पकड़ी और 14.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में ‘द वन’ का कुल कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपए हो गए। अब फिल्म को लेकर पहले सोमवार को भी दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स रहा। इस फिल्म ने सोमवार को ₹5.25Cr की कमाई की और कुल मिलाकर इसने अब तक ₹38.85Cr की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक ₹50.35 Cr की कमाई की है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘एक विलन’ ने चार दिनों में महज ₹ 26.56 Cr की कमाई की थी।

क्या है ‘द वन’ की कहानी

‘द वन’ की कहानी बिहार के एक गांव और वहां के जंगल से जुड़ी लोककथा पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी ममता के साथ शहर में रहता है। ममता का किरदार तमन्ना भाटिया ने निभाया है। दोनों लंबे समय से माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पाते। छठ पूजा के मौके पर दोनों अपने पुश्तैनी गांव पहुंचते हैं। यहां ऋषि का सामना ऐसी मान्यताओं से होता है, जिन्हें वह शुरुआत में अंधविश्वास मानता है। गांव के पास मौजूद जंगल में सूर्यास्त के बाद जाना मना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जंगल में वन देवी का वास है और इस जगह के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ सकता है। कहानी में विकास और प्रकृति का टकराव भी देखने को मिलता है। जब जंगल का कुछ हिस्सा काटकर रास्ता बनाने की कोशिश होती है और ऋषि भी जंगल में प्रवेश करता है, तो उसके सामने ऐसे रहस्य खुलने लगते हैं, जिन पर वह पहले विश्वास नहीं करता था। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनूप सोनी और श्वेता तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘द पैराडाइज’ ने कितनी की है कमाई

वहीं बात नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की करें तो, 24 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को जहां 15.70 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। वहीं अब पहले सोमवार को इस फिल्म ने भी ₹5.00Cr की कमाई की है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक ₹97.10Cr की कमाई की है और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ₹144.85 करोड़ कमा लिए हैं।

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ‘द पैराडाइज’ की कहानी

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ‘द पैराडाइज’ की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद के बैकग्राउंड पर बनी फिल्म है। यहां ‘पैराडाइज’ नाम की एक बस्ती में सावरी कम्युनिटी बेहद मुश्किल हालात में रहती है। नानी ने जदल का किरदार निभाया है, जो लंबे समय बाद जेल से लौटता है। उसकी मां शमक्का का किरदार सोनाली कुलकर्णी ने निभाया है। मां के साथ हुए अपमान को देखने के बाद जदल के अंदर सालों से दबा गुस्सा बाहर आता है और उसकी निजी बदले की लड़ाई धीरे-धीरे पूरे समुदाय के हक, पहचान और सम्मान की लड़ाई बन जाती है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें