Home Viral‘करण अर्जुन’ के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल

‘करण अर्जुन’ के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


1990 के दशक की बेहतरीन अदाकारा ममता कुलकर्णी किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. उन्होंने शोबिज छोड़ दिया है और अब वो साध्वी बन चुकी हैं. उनका कहना है कि उन्होंने 24 साल तक तपस्या की है और फिर वो साध्वी बनकर इंडिया लौटी हैं. ऐसे में शोबिज छोड़ चुकीं एक्ट्रेस का एक बार फिर से पुराना अंदाज देखने के लिए मिला है, जो कभी 90 के दशक में स्क्रीन और इवेंट में देखने के लिए मिलता था.

दरअसल, ममता कुलकर्णी शुक्रवार 25 सितंबर को पिंक सिटी जयपुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में पहुंचीं. ये स्टूडेंट्स का कार्यक्रम था, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ से लेकर ‘घातक’ तक के गानों पर जमकर थिरकीं. इस इवेंट से उनका डांस वीडियो और फोटो भी सामने आई है.  इस दौरान एक्ट्रेस का लुक भी अलग ही देखने के लिए मिला. जहां शोबिज छोड़ने के बाद उन्हें हमेशा भगवा चोला में साध्वी बने देखा जाता था वहीं, अब उनका ग्लैमरस अंदाज देखने के लिए मिला. अपने इस लुक और स्टेज परफॉर्मेंस से ममता ने सभी को हैरान कर दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 20’ में हाई वोल्टेज ड्रामा, पापा मनोज तिवारी के तलाक से टूटीं रीति, काजी ने फाड़ी शर्ट

ममता कुलकर्णी ने स्टूडेंट्स को दी सलाह

ममता कुलकर्णी ने राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की थी. इस दौरान स्टूडेंट्स को कामयाबी के टिप्स भी दिए. उन्होंने कहा कि जब जो काम पसंद आए उसे कर लेना चाहिए, बेवजह वक्त का इंतजार नहीं करना चाहिए.  उन्होंने स्टूडेंट्स को परफेक्शन की सलाह दी और कहा कि जो भी काम किया जाए, वह पूरे मन से किया जाए. 

गाना सुन स्टेज पर झूमने लगीं ममता कुलकर्णी

बताया जा रहा है कि इस फेस्टिवल में जब उनकी फिल्म का एक गीत बजाया गया तो वह मंच पर पहुंच गईं और फिर थिरकने लगीं. इसके बाद एक-एक कर उनकी फिल्मों के कई गीत बजाए गए, जिन पर ममता ने जमकर डांस किया. ममता कुलकर्णी ने अपने डांस आइटम से पूरे फेस्टिवल में चार चांद लगा दिए.

यह भी पढ़ें: ‘इसकी मां पाखंडी है…’, मनोज तिवारी की Ex वाइफ और बेटी की एकम बावा ने खोली पोल

जन्माष्टमी पर डांस करने से किया था इनकार

गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी ने जन्माष्टमी के मौके पर स्टेज पर ‘करण अर्जुन’ के गाने ‘राणा जी माफ करना’ पर डांस करने से इनकार कर दिया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था. इस दौरान अभिनेत्री से जब उनके गाने पर डांस परफॉर्मेंस के लिए कहा गया था तो उन्होंने स्टेज से कहा था, ‘वो ममता मर चुकी है.’ ऐसे में अब राजस्थान के फिल्म फेस्टिवल में ममता अलग अंदाज और डांस परफॉर्मेंस हैरान कर देने वाली है.





Source link

You may also like

Leave a Comment