Home Bigg Boss 20काजी से जलने लगीं थीं रीति तिवारी? बोलीं- मैं यह मानने से डरती नहीं हूं कि…, Bigg-boss Hindi News

काजी से जलने लगीं थीं रीति तिवारी? बोलीं- मैं यह मानने से डरती नहीं हूं कि…, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 से एविक्ट हो चुकीं रीति तिवारी ने अब काजी तौकीर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।

रीति तिवारी का काजी तौकीर के साथ रिश्ता उनकी बिग बॉस 20 की जर्नी की हाइलाइट रहा। दोनों ने साथ में अपनी आर्ट साझा की, साथ में म्यूजिकल क्रिएशन्स कीं और फिर एक वक्त पर गुस्से में लाइन क्रॉस करती भी नजर आईं। काजी ने भी अपना आपा खो दिया और जल्द ही रीति को सलमान खान के सवालों का सामना करना पड़ा। सलमान खान जिन्होंने रीति की भाषा और लहजे पर सवाल उठाया। सलमान खान ने रीति को रियलिटी चेक देते हुए पूछा कि क्या उनका यह बर्ताव उनकी इनसिक्योरिटी की वजह से था।

‘क्योंकि मैं भी एक इंसान ही हूं’

अब मिड-वीक एविक्शन के बाद मनोज तिवारी की बेटी इन चीजों को थोड़ा अलग नजर से देखती हैं। इंडिया टुडे के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने माना कि वह काजी की वजह से आपा खो बैठी थीं और स्वीकार किया कि उन्होंने जिस तरह रिएक्ट किया वह गलत था। काजी से जलन होने की बात पर रीति तिवारी ने बताया, “मुझे लगता है कि वो चीजें थोड़ा अलग ढंग से सामने आ गईं। और पता है, मैं यह मानने से डरती नहीं हूं कि शायद मेरे जेहन में वो विचार रहे होंगे। क्योंकि मैं भी एक इंसान ही हूं।”

रीति ने माना होने लगी थी जलन

रीति ने कहा कि हम में से हर किसी के जेहन में कभी न कभी वो विचार आते हैं। हम अपने दोस्तों के साथ ये बातें साझा करते हैं। फर्क बस इतना हो गया कि मेरी फीलिंग्स नेशनल टेलीविजन पर सामने आ गईं। लेकिन मेरी कहानी यह है कि मैं सच्ची रही, शायद जरूरत से ज्यादा सच्ची। मालूम हो कि बिग बॉस 20 में रीति तिवारी की एंट्री खुद को एक आर्टिस्ट, या यूं कहें कि रॉकस्टार के तौर पर खुद को स्टैबलिश करने की कोशिश में हुई। धीरे-धीरे जब यह शो आगे बढ़ा तो रीति ने नोटिस किया कि जो अटेंशन उन्हें चाहिए था, वही काजी को मिल रहा था।

यूं शुरू हुआ दोनों के बीच झगड़ा

रीति हैरान थीं कि जिस चीज की तलाश उन्हें थी, वह काजी को बड़ी आसानी से मिल रही थी। जो चीज तारीफ के तौर पर शुरू हुई थी, वहीं तुलना के तौर पर सामने आने लगी थी। यही चीजें जब शो में डिस बैटल हुआ तो खराब ढंग से सामने आ गईं। जो टास्क हंसी मजाक में एक दूसरे पर की जाने वाली कमेंटबाजी के तौर पर बढ़ना था, उसमें चीजें पर्सनल होने लगीं और माहौल बिगड़ गया। बाद में वीकेंड का वार में सलमान खान ने यह मुद्दा उठाया और रीति से यह तक कह दिया कि तुम मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की बेटी नहीं हो।





Source link

You may also like

Leave a Comment