Home Bigg Boss 20लव गिल के साथ स्काउट की नजदीकी देख बोलीं गर्लफ्रेंड काशवी, लोगों ने कहा- आंखें खोलो बेबी, बेवकूफ हो क्या? – bigg boss 20 scoutop girlfriend kashvi shares video and breaks silence on his bond with love gill

लव गिल के साथ स्काउट की नजदीकी देख बोलीं गर्लफ्रेंड काशवी, लोगों ने कहा- आंखें खोलो बेबी, बेवकूफ हो क्या? – bigg boss 20 scoutop girlfriend kashvi shares video and breaks silence on his bond with love gill

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में जहां हमेशा ही कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदलते रहते हैं वहीं अब स्काउट ओपी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे लेकर लोग बातें करने लगे हैं। दरअसल स्काउट OP और लव गिल की दोस्ती को लेकर अब केवल लोग ही नहीं बल्कि स्काउट की गर्लफ्रेंड भी सामने आ गई हैं।

ScoutOP girlfriend breaks silence
स्काउट ओपी की लव गिल के साथ बॉन्ड
इस वक्त ‘बिग बॉस 20’ में लोगों की नजरें गेमर स्काउट OP और लव गिल पर काफी हैं। दरअसल शो में फिलहाल दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि हाल ही में स्काउट ने यंग DSA के साथ बातचीत में लव को लेकर कुछ ऐसी बातें कही, जिसके बाद लोग उन्हें लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। अब बात बढ़ती देख स्काउट की गर्लफ्रेंड भी सामने आ गई हैं और उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर अपने दिल का हाल सुनाया है।

यहां बता दें कि शो के एक एपिसोड में स्काउट यंग से बातचीत में बता रहे हैं कि वो लव को बहन की तरह मानते हैं। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन इसकेबाद जो उन्होंने कहा उसपर लोगों ने हैरानी जताई है। स्काउट ने माना कि जब लव किसी और के करीब होती हैं तो उन्हें थोड़ी जलन या पजेसिवनेस महसूस होने लगी है।