Home Viral‘क्या यहां कोई डॉक्टर या एक्स्ट्रा पायलट है’; फ्लाईदुबई फ्लाइट के अंदर मची भगदड़ का वीडियो वायरल

‘क्या यहां कोई डॉक्टर या एक्स्ट्रा पायलट है’; फ्लाईदुबई फ्लाइट के अंदर मची भगदड़ का वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। बुधवार का दिन था, यूएई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान 1073 हवा में थी और फिर एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया जिसने हर किसी की सांसें रोक दीं।

विमान का ओमान मूल का को-पायलट कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश में जुट गया और उसने भारतीय कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि भारतीय पायलट की बहादुरी और यात्रियों की सूझबूझ से एक बड़ा विमान हादसा टल गया।

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो कि विमान के अंदर मचे इस पूरे अफरा-तफरी को साफ-साफ बयां कर रहा है।

आसमान में हुआ वो.. खौफनाक वाकया

इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि जब विमान हवा में था, तब कॉकपिट के अंदर खून से लथपथ कैप्टन और हमलावर को-पायलट के बीच जान की बाजी लगी थी। कॉकपिट के पास की एक सीट से रिकॉर्ड किए गए नए वीडियो में यात्रियों को अंग्रेजी और हिब्रू भाषा में चीखते-चिल्लाते देखा जा सकता है।

वीडियो में साफ-साफ सुना जा सकता है कि एक यात्री घबराकर कहता है, ‘उसने विमान को क्रैश करने की कोशिश की। यह इशारा ओमान के उस को-पायलट की तरफ था, जिसने भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से कई वार किए थे।

क्या यहां कोई डॉक्टर है…?

खून से लथपथ भारतीय पायलट को देखकर..जान बचाने के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग चिल्लाने लगे। वीडियो में साफ-साफ सुना जा सकता है कि लोग चिल्ला रहे हैं कि ‘उन्हें वहां से बाहर निकालो…इसी बीच एक यात्री की आवाज गूंजती है, ‘क्या यहां कोई डॉक्टर है?’ और कोई दूसरा व्यक्ति यह याद दिलाता है कि विमान में एक और पायलट भी मौजूद है।

डेंटिस्ट और प्लंबर ने दिखाई सूझबूझ

स्थिति खराब होने के बाद और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे विमान में सवार करीब 180 लोगों की जान बच गई।

मछार पर लगातार हमला कर रहा था को-पायलट

विमान में यात्रा कर रहे इजरायली दंत चिकित्सक डॉ. शोता मुसायव ने सीएनएन को बताया कि उन्होंने कॉकपिट के अंदर जाकर देखा कि हमलावर कैप्टन मछ्छर के ऊपर सवार था और लगातार वार कर रहा था।

कैप्टन का सिर और हाथ खून से लथपथ थे। यह देखकर कि कैप्टन की जान न चली जाए, डॉ. मुसायव और अन्य यात्रियों ने मिलकर हमलावर को दबोच लिया और हेडफोन के तारों व प्लास्टिक जिप टाई से उसे कसकर बांध दिया। इस बीच, विमान में सवार एक इजरायली प्लंबर यानिव हायौन ने आगे आकर विमान को संभालने और नियंत्रण में मदद की।

किस बात की हो रही जांच?

गौरतलब है कि हमलावर को-पायलट को सऊदी अरब की हिरासत से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ट्रांसफर कर दिया गया है। यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने खुद इजरायली पीएम को इसकी जानकारी दी थी। अब इस बात की गहराई से जांच की जा रही है कि क्या इस हमले के पीछे किसी बाहरी संगठन या साजिश का हाथ था या नहीं।



Source link

You may also like

Leave a Comment