Home Viral‘पहले पेशाब किया, फिर…’, मुंबई की हाउसिंग सोसायटी के लिफ्ट में डिलीवरी बॉय की शर्मनाक करतूत; वीडियो वायरल

‘पहले पेशाब किया, फिर…’, मुंबई की हाउसिंग सोसायटी के लिफ्ट में डिलीवरी बॉय की शर्मनाक करतूत; वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हाउसिंग सोसायटी के लिफ्ट के अंदर कथित तौर पर डिलीवरी बॉय की तरफ से पेशाब करने का मामला तूल पकड़ गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

बता दें कि यह घटना मुंबई की ‘अक्षय कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी’ की बताई जा रही है। मामला तब प्रकाश में आया जब सोसायटी के रहवासियों को लिफ्ट के अंदर से लगातार अजीब और तेज बदबू आने लगी।

कैमरे पर कैद हुई पूरी वारदात

शक होने पर जब सोसायटी के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो जो नजारा कैमरे में कैद था, उसे देखकर सभी दंग रह गए। फुटेज में एक डिलीवरी बॉय लिफ्ट के अंदर खुलेआम पेशाब करते हुए नजर आ रहा है।

सोसायटी के लोगों ने की शिकायत

मामला के तूल पकड़ने और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निवासियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है।

निवासियों का कहना है कि आवासीय परिसरों में आने वाले डिलीवरी कर्मियों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर और अधिक सख्ती बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश जारी है।



Source link

You may also like

Leave a Comment