Home Box OfficeDrishyam 3 X Review: दृश्यम 3 के क्लाइमैक्स में Ajay Devgn लगाई आग या पड़े ठंडे? जनता ने सुना दिया अंतिम फैसला

Drishyam 3 X Review: दृश्यम 3 के क्लाइमैक्स में Ajay Devgn लगाई आग या पड़े ठंडे? जनता ने सुना दिया अंतिम फैसला

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 3 के सिनेमाघरों में आने का एक लंबे समय से इंतजार था। अब फाइनली सस्पेंस से भरपूर दृश्यम :द कन्क्लूजन (Drishyam: The Conclusion) दर्शकों के हवाले हो चुकी है।

समीक्षकों से तो अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं, लेकिन टिकट लेकर सिनेमाघरों में जाने वाले दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई या नहीं, यह जानना बेहद जरुरी है। ऑडियंस ने एक्स पोस्ट पर दृश्यम 3 को लेकर क्या रिव्यू दिए, नीचे पढ़ें डिटेल्स में।

क्या जनता जनार्धन का दिल जीत पाई दृश्यम 3?

अजय देवगन ने कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स (Netflix) के शो में यह खुलासा किया था कि ये सस्पेंस थ्रिलर (Suspense Thriller) फिल्म का आखिरी पार्ट है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे थे कि क्या दृश्यम 3 का क्लाइमैक्स (Drishyam 3 Climax) पहले और दूसरे पार्ट से बेहतर होगा या नहीं। अब रिलीज के बाद दर्शकों को उनके सवालों के जवाब मिल गए हैं, क्योंकि उन्हें अजय देवगन की दृश्यम 3 पहले और दूसरे पार्ट से बेहतर लग रही है।

एक यूजर ने अजय देवगन की दृश्यम 3 की तारीफ करते हुए लिखा, “दृश्यम 3 का इंटरवल बहुत ही शानदार है। पार्ट 1 और पार्ट 2 दोनों का ही फिल्म में रिफरेंस दिया गया है, ताकि दर्शकों को प्लॉट ट्विस्ट समझने में मुश्किल न आए।”

Screenshot 2026-10-02 112120

दृश्यम 3 का क्लाइमैक्स ट्विस्ट देख दंग रह गए लोग

दूसरे यूजर ने दृश्यम 3 की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए लिखा, “दृश्यम वन और टू से कई ज्यादा शानदार दृश्यम 3 का क्लाइमैक्स ट्विस्ट है। इसका सेटअप और टेंस मोमेंट जो फिलेम में दिखाए गए हैं वह दोनों ही पार्ट्स से काफी अच्छे हैं।”

Screenshot 2026-10-02 112157

अन्य यूजर ने लिखा, “दृश्यम 3 का फर्स्ट हाफ माइंड ब्लोइंग है। विजय सलगांवकर को इससे पहले इतना हेल्पलेस कभी महसूस नहीं हुआ है। टेंशन बढ़ रही है और अजय देवगन की साइलेंस सब कुछ कह रही है। इंटरवल के डायलॉग्स भी बहुत ही शानदार हैं।”

Screenshot 2026-10-02 112241

एक और दर्शक ने फिल्म देखने के बाद लिखा, “पलकें झपकाना भी अलाउड नहीं है। मुझे गर्व है कि मैं अजय देवगन सर का फैन हूं, आपने कमाल कर दिया।”

Screenshot 2026-10-02 112349

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी फिल्म

दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस कमाई से फैंस की काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई और टिकट बिक्री को देखते हुए हर किसी का यही मानना है कि सस्पेंस थ्रिलर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ तक की ओपनिंग लेगी और वर्ल्डवाइड मूवी की कमाई 100 करोड़ के पार जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment