गणेश उत्सव के दौरान देशभर में बप्पा की भक्ति का अलग ही रंग देखने को मिलता है. गणपति विसर्जन के मौके पर सड़कों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है. ढोल-नगाड़ों की आवाज से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है और हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे सुनाई देते हैं. ऐसे में विसर्जन के दौरान कई ऐसे पल भी कैमरे में कैद हो जाते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं.
तेलंगाना से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वजह है इसमें नजर आ रहे पुलिसकर्मी, जो ड्यूटी के दौरान सुरक्षा संभालने के साथ-साथ बप्पा की भक्ति में खुद भी झूमते दिखाई दिए. वर्दी में पुलिसवालों का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है.
वर्दी में पुलिसवालों भी हुए गणेश उत्सव में शामिल
वायरल वीडियो में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए, लेकिन भक्ति का माहौल देखकर वे खुद को भी झूमने से नहीं रोक पाए. वायरल वीडियो में वर्दी पहने कुछ पुलिस अधिकारी और जवान बप्पा की भक्ति में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. उनके चेहरे पर बप्पा की भक्ति का उत्साह साफ नजर आ रहा है और आसपास मौजूद लोग भी इस भक्ति और उत्साह से भरे पल को कैमरे में कैद करते दिखे.
जब वर्दी भी भक्ति के आगे झुक जाए…🔥♥️
खैराबाद गणेश विसर्जन में पुलिसकर्मी भी बाप्पा
के रंग में झूम उठे…वर्दी में रक्षक दिल में बप्पापूरे इंटरनेट पे गणेश विसर्जन का वायरल वीडियो
गणपति बाप्पा मोरया 🚩🙏 pic.twitter.com/aq9Mj5lS4j
— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) September 25, 2026
यह भी पढ़ें : कौन है दिल्ली का सबसे मोटा कुत्ता? शुरू हुई अनोखी रेस, पोस्ट वायरल
ड्यूटी के साथ बप्पा की भक्ति भी
गणेश विसर्जन जैसे बड़े आयोजन में पुलिस की जिम्मेदारी भी काफी अहम होती है. भीड़ को संभालने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर रहते हैं. इसी दौरान जब भक्त गणपति के रंग में झूमते नजर आए तो पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए उसी माहौल का हिस्सा बन गए. वर्दी में उनका यह अंदाज वीडियो को और खास बना रहा है.
लोगों बोले- बप्पा की भक्ति में सब बराबर
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिसकर्मियों के डांस पर खूब प्यार बरसाया. एक यूजर ने लिखा, वर्दी में भी बप्पा की भक्ति कम नहीं हुई. दूसरे ने कहा, ड्यूटी भी और भक्ति भी, यही तो असली गणपति उत्सव है. एक अन्य यूजर ने लिखा, गणपति बप्पा मोरया, पुलिसवालों ने भी जमाया रंग. वहीं कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के इस खुशनुमा अंदाज की तारीफ करते हुए वीडियो को शेयर किया.
यह भी पढ़ें : खीरा और कंडोम लेकर क्लास में Biology समझा रहे थे मास्टर जी, वीडियो वायरल
