गोलमाल 5 की रिलीज डेट लॉक्ड (Posters)
हैदराबाद: गोलमाल गैंग एक बार फिर कॉमेडी, अफरा-तफरी और लोगों को हंसाने के लिए तैयार है. फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपनी लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म, गोलमाल 5 की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसमें पिछली फिल्मों के कई कलाकार वापसी कर रहे हैं और साथ ही एक नया चेहरा भी शामिल हो रहा है.
अजय देवगन एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी की अगुवाई करेंगे, साथ ही अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर भी वापसी कर रहे हैं. शरमन जोशी, जो पहली गोलमाल फिल्म का हिस्सा थे, लंबे अंतराल के बाद इस फ्रेंचाइज में लौट रहे हैं. अक्षय कुमार भी कलाकारों में एक अहम नाम हैं और पहली बार इस फ्रेंचाइजी में नजर आएंगे.
कब रिलीज होगी गोलमाल 5?
रोहित शेट्टी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर आगामी फिल्म के टीजर के साथ यह जानकारी साझा की. घोषणा के साथ ही यह पुष्टि हो गई कि गोलमाल 5 आगामी 8 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. तारीख साझा करते हुए फिल्म निर्माता ने लिखा, ‘हंसी, मस्ती, आनंद, खुशी और परिवार… बस और कुछ नहीं. 8 जनवरी 2027’.
फिल्म निर्माताओं ने एक संदेश के साथ फिल्म की घोषणा की, जिसमें फ्रेंचाइजी की खास कॉमेडी की वापसी का संकेत दिया गया था. उन्होंने लिखा, ‘2027 मस्ती, हंसी और ढेर सारी गोलमाल के साथ शुरू होने वाला है. पागलपन के लिए तैयार हो जाइए. नया साल. नया पागलपन. वही गोलमाल’.
शर्मन जोशी लगभग 20 साल बाद इसमें वापसी कर रहे हैं. वे 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ में लक्ष्मण के किरदार में नजर आए थे. इसके बाद आई तीन सीक्वल फिल्मों में वे शामिल नहीं थे.
अक्षय कुमार की एंट्री
पांचवें पार्ट के साथ अक्षय कुमार भी गोलमाल यूनिवर्स में एंट्री करेंगे. रोहित शेट्टी ने अक्षय के जन्मदिन (सितंबर 2026) के मौके उनकी कास्टिंग की पुष्टि की थी. फिल्म निर्माताओं ने अभी तक उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. हालांकि, खबरों के मुताबिक अक्षय इस कॉमेडी फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं. उनकी भूमिका और गोपाल व बाकी गैंग से उनका क्या संबंध होगा, इस बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है.
किन फिल्मों से मिलेगी चुनौती
जनवरी 2027 में हिंदी और साउथ सिनेमा से कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इसमें निम्नलिखित फिल्में शामिल हैं…
7 जनवरी – हीरो की हीरोइन (हिंदी)
8 जनवरी- महाकाली (पैन इंडिया)
12 जनवरी- विदुदाला (तेलुगु)
13- जनवरी- काका (तेलुगु)
21 जनवरी- लव एंड वॉर (बॉलीवुड)
21 जनवरी – द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज
ये भी पढ़ें:
