Home Viralगोल्फ बॉल को अंडा समझ बैठा सांप, पेट में मिलीं तीन गेंदें, रेस्क्यू वीडियो वायरल

गोल्फ बॉल को अंडा समझ बैठा सांप, पेट में मिलीं तीन गेंदें, रेस्क्यू वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


Viral Video : अमेरिका में एक सांप का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पशु डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया. सांप के शरीर के अंदर तीन गोल्फ बॉल फंसी हुई थीं. अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन किए बेहद सावधानी से तीनों गेंदों को बाहर निकाल लिया. इस रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सांपों को लेकर आपने कई तरह की अजीबोगरीब खबरें सुनी होंगी, लेकिन अमेरिका से सामने आया यह मामला कुछ अलग ही है. यहां एक सांप के शरीर के अंदर एक नहीं, बल्कि तीन गोल्फ बॉल पहुंच गईं. जब सांप को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों को भी पहले यह देखकर हैरानी हुई कि आखिर उसके शरीर में इतनी बड़ी गोल्फ बॉल कैसे पहुंच गईं.

यह मामला सैन एंटोनियो स्थित South Texas Avian and Exotic Hospital का बताया जा रहा है. अस्पताल की ओर से इस अनोखे रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो में डॉक्टरों की टीम सांप को बेहद सावधानी से संभालती दिखाई देती है.

बिना जल्दबाजी निकाली गेंदें

सांप को इलाज के दौरान भारी सेडेशन दिया गया था. इसके बाद डॉक्टरों ने बिना जल्दबाजी किए उसके शरीर में फंसी गेंदों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की. टीम ने धीरे-धीरे पहली गोल्फ बॉल को सांप के मुंह की ओर लाया. कुछ प्रयास के बाद गेंद मुंह तक पहुंची और डॉक्टरों ने उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया.

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. पहली गेंद बाहर आने के बाद डॉक्टरों को पता चला कि सांप के शरीर में अभी दो और गोल्फ बॉल मौजूद हैं. इसके बाद टीम ने दोबारा उसी सावधानी के साथ प्रक्रिया शुरू की और दोनों गेंदों को भी बाहर निकाल लिया. इस पूरे रेस्क्यू की सबसे राहत वाली बात यह रही कि सांप को किसी सर्जरी से नहीं गुजरना पड़ा. डॉक्टरों ने सेडेशन की स्थिति में मैनुअल तरीके से तीनों गोल्फ बॉल बाहर निकाल दीं.

विज्ञापन

देखें वीडियो..

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सांप ने गोल्फ बॉल निगली क्यों? कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि शायद उसने इन्हें अंडा समझ लिया होगा. हालांकि, सांप ने वास्तव में गोल्फ बॉल किस वजह से निगलीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.



Source link

You may also like

Leave a Comment