Home Viralगोविंदा:पत्नी सुनीता के आरोपों के बीच लालबागचा राजा पहुंचे एक्टर, वायरल एक्ट्रेस के साथ किए बप्पा के दर्शन – Govinda Visited Lalbaugcha Raja With Co-star Rani Swarnkar Viral Video

गोविंदा:पत्नी सुनीता के आरोपों के बीच लालबागचा राजा पहुंचे एक्टर, वायरल एक्ट्रेस के साथ किए बप्पा के दर्शन – Govinda Visited Lalbaugcha Raja With Co-star Rani Swarnkar Viral Video

by BollywoodNewsAndMovie


Govinda Arrived Lalbaugcha Raja: अभिनेता गोविंदा अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने बप्पा के दर्शन किये। इसके बाद फैंस का अभिवादन किया। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 


Govinda visited Lalbaugcha Raja with co-star Rani Swarnkar viral video

गोविंदा और रानी स्वर्णकार
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार

अभिनेता गोविंदा अपनी सह-कलाकार रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने आखिरी आरती में भाग लिया। एक्टर काफी श्रद्धा से बप्पा की पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए। गोविंदा के इन पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 




लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे गोविंदा 


मंगलवार देर रात अभिनेता गोविंदा ने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में जाकर आशीर्वाद लिया। वहां उन्होंने प्रार्थना की और अंतिम आरती में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी को-स्टार रानी स्वर्णकार भी मौजूद थीं। पंडाल में भारी संख्या में पैपराजी और फैंस मौजूद थे। उनके पंडाल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



Source link

You may also like

Leave a Comment