Home Viralचंद्रबाबू नायडू ने बताई निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो की सच्चाई, ‘मैंने भीड़ को …’

चंद्रबाबू नायडू ने बताई निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो की सच्चाई, ‘मैंने भीड़ को …’

by BollywoodNewsAndMovie


आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के उस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, जिसपर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा था कि वित्त मंत्री खुद देख रही हैं, कि जनता में कितनी नाराजगी है. मुख्यमंत्री को खुद लोगों को चुप कराना पड़ा है. इस पूरे मामले पर नायडू ने वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है.  

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘जयराम जी जो हुआ, उसके बारे में आपकी समझ असलियत से कोसों दूर है. इसे आप गलत तरीके से जनता का गुस्सा बता रहे हैं. असल वह लोगों की तरफ से मिला जबरदस्त और उत्साहपूर्ण रिस्पॉन्स था.’ 

यह दर्शाता है कि आप लोगों से कितने दूर हैं: नायडू

नायडू ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘वहां मौजूद लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए मुझे थोड़ी देर के लिए मंच संभालना पड़ा, जिससे प्रोग्राम सुचारु रूप से चल सके. लोगों के उत्साह को गुस्सा समझना, यह दर्शाता है कि आप आंध्र प्रदेश और पूरे भारत के लोगों की भावनाओं से कितने दूर हैं. राजनीति से प्रेरित सोशल मीडिया का डिस्कोर्स उस सच को नहीं बदल सकता, जो लोगों ने खुद महसूस किया और जाहिर किया.’

अपडेट जारी है…



Source link

You may also like

Leave a Comment