Home Bigg Boss 20Weekend Ka Vaar LIVE: मीका सिंह के गाने पर नाचे गुल्लू और लव, 20 साल का मना जश्न, माही को यंग ने किया म्यूट – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 29 written update in hindi 4 october 2026

Weekend Ka Vaar LIVE: मीका सिंह के गाने पर नाचे गुल्लू और लव, 20 साल का मना जश्न, माही को यंग ने किया म्यूट – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 29 written update in hindi 4 october 2026

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों की फिर से क्लास लगाई। शो में मीका सिंह ने अपने गानों पर सबको नचाया और घरवालों ने कई सारे टास्क भी किए। एविक्शन के बारे में भी अपडेट आया। जानिए हाइलाइट्स।

Bigg boss 20 weekend ka vaar
वीकेंड का वार
‘ बिग बॉस 20 ‘ के बीते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को सलाह दी थी कि उन्हें दिखने की जरूरत है, कोई दिख नहीं रहा जैसे दिखना चाहिए। आज भी उन्होंने कुछ लोगों की क्लास लगाई। साथ ही, शो में मीका सिंह आए और अपने गानों से चार चांद लगा दिया। लव और गुल्लू ने डांस भी किया। साथ ही, घर में एक टास्क हुआ जिसमें सभी ने कुछ लोगों को म्यूट कराया।

सलमान खान ने शो की शुरुआत में मीका सिंह का स्वागत किया। मीका सिंह के गाने पर घरवाले डांस करते हैं। गुल्लू और लव ने ‘तैनू मैं लव करदा’ पर साथ में डांस किया। घरवालों को उनकी जोड़ी पसंद आई और सबने जोरदार तालियां बजाईं।