Home Viralमुरादाबादियों को मेनिनजाइटिस की गंभीर चोट दे रहा वायरल संक्रमण, National Hindi News

मुरादाबादियों को मेनिनजाइटिस की गंभीर चोट दे रहा वायरल संक्रमण, National Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


मुरादाबाद में मेनिनजाइटिस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिसमें 70% मामले वायरल संक्रमण के कारण हो रहे हैं। चिकित्सक बुखार के साथ सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दे रहे हैं। उचित समय पर जांच कराना महत्वपूर्ण है।

मुरादाबाद। दिमाग की सुरक्षा कवच के तौर पर जानी जाने वाली झिल्ली में संक्रमण की बीमारी मेनिनजाइटिस के मामले मुरादाबाद में लगातार सामने आ रहे हैं। मेनिनजाइटिस के करीब 70 फीसदी मामलों की वजह मरीज को होने वाला वायरल संक्रमण बन रहा है। जिसको देखते हुए चिकित्सक बुखार के साथ कुछ अन्य लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मेनिनजाइटिस वायरल, टीबी और किसी बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह से होता है मुरादाबाद में वायरल संक्रमण की वजह से मरीजों के मेनिनजाइटिस की चपेट में आने के मामले अधिक आ रहे हैं। जिसके मद्देनजर बुखार होने पर सतर्क हो जाने की जरूरत बताई जा रही है।

मेनिनजाइटिस का मुख्य कारण

मुरादाबाद में मेनिनजाइटिस के मामलों की सबसे बड़ी वजह वायरल बुखार बन रहा है। बुखार के साथ अगर सिरदर्द और उल्टी आने का लक्षण हो तो इसे बहुत गंभीरता से लें। तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। लापरवाही बरतना महंगा पड़ सकता है।

संक्रमण के लक्षण

डॉ.सीपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए मुरादाबाद शाखा

मेनिनजाइटिस का संक्रमण होने पर दिमाग की झिल्ली पर, इसके चारों तरफ और स्पाइनल कोड में सूजन आ जाती है। सिरदर्द, उल्टी, बुखार के साथ गर्दन का बहुत ज्यादा अकड़ जाना मेनिनजाइटिस का बड़ा और गंभीर लक्षण है। दवाओं से इसका इलाज संभव है। मरीज में इसकी आशंका होने पर समय से सीटी स्कैन, एमआरआई जांच होना जरूरी है।

डॉ.तरुण अग्रवाल, न्यूरो फिजीशियन

मेनिनजाइटिस के लक्षण:

सामान्य लक्षण: तेज बुखार और ठंड लगना, गंभीर सिरदर्द जो लगातार बढ़ता है, गर्दन में अकड़न, जिससे सिर झुकाने या हिलाने में परेशानी होती है, प्रकाश से संवेदनशीलता (तेज रोशनी या धूप से आंखें चुंधियाना/दर्द होना), उल्टी और मितली महसूस होना, भ्रम या मानसिक स्थिति में बदलाव (बेचैनी, सुस्ती या होश कम होना), त्वचा पर बैंगनी-लाल चकत्ते या रैशेज पड़ना, दौरे पड़ना (मिरगी जैसे झटके)

बच्चों और शिशुओं में लक्षण

बच्चे का लगातार रोना, बहुत अधिक नींद आना, दूध न पीना या उल्टी करना, सिर के ऊपर के नरम हिस्से (टेंपोरल/फॉन्टानेल) का फूल जाना या उभार आना, शरीर का ढीला या बहुत अकड़ा हुआ होना आदि।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मेनिनजाइटिस के मुख्य लक्षण कौन से हैं?−

तेज बुखार और ठंड लगना, गंभीर सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, प्रकाश से संवेदनशीलता, उल्टी और मितली, भ्रम या मानसिक स्थिति में बदलाव, त्वचा पर बैंगनी-लाल चकत्ते या रैशेज और दौरे पड़ना।

✦बच्चों में मेनिनजाइटिस के लक्षण क्या होते हैं?+

✦मेनिनजाइटिस के लिए चिकित्सकों की सलाह क्या है?+



Source link

You may also like

Leave a Comment