Home Viralचप्पल-जूते उतारकर थिएटर में जा रहे दर्शक, मूवी The Vvaan में दिखाया गया है छठ महापर्व, Video Viral – Muzaffarpur The Vvaan Viewers taking off their footwear before going to watch the movie sks

चप्पल-जूते उतारकर थिएटर में जा रहे दर्शक, मूवी The Vvaan में दिखाया गया है छठ महापर्व, Video Viral – Muzaffarpur The Vvaan Viewers taking off their footwear before going to watch the movie sks

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के मुजफ्फरपुर में ‘द व्वान’ (The Vvaan) फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म देखने पहुंचे कई दर्शक जूते-चप्पल उतारकर हॉल में जाते नजर आए. कुछ दर्शकों ने गेट पर लगे फिल्म के पोस्टर को प्रणाम भी किया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

छठ की आस्था से जुड़ रहे दर्शक-
मुजफ्फरपुर के सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’ (The Vvaan) को देखने के लिए लोग पूरे परिवार के साथ थिएटर में पहुंच रहे हैं. फिल्म में छठ महापर्व और बिहार की लोक आस्था को दिखाए जाने से दर्शक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं.

एक दर्शक ने कहा कि बिहार के छठ महापर्व को फिल्म में दिखाया गया है. अभी नवरात्र आने वाला है, इसलिए पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने आए हैं. फिल्म बहुत बढ़िया है. बॉलीवुड में छठ महापर्व को दिखाया गया है, इस फिल्म में हमारी आस्था है.

पोस्टर को प्रणाम कर उतारे जूते-चप्पल-
सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे कुछ दर्शक गेट पर लगे फिल्म के पोस्टर को प्रणाम करते नजर आए. इसके बाद उन्होंने अपने जूते-चप्पल उतारे और हॉल के अंदर प्रवेश किया. इस दौरान कई दर्शकों ने फिल्म में दिखाई जा रही छठ पूजा के दृश्यों और गीत को लेकर अपनी आस्था और भावनाएं भी जाहिर कीं.

फिल्म को लेकर दर्शकों की इस प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सिनेमा हॉल के बाहर दर्शकों की भीड़ और फिल्म के पोस्टर के सामने जूते-चप्पल उतारते लोग दिखाई दे रहे हैं.

फिल्म में दिखाया गया छठ महापर्व-
‘द व्वान’ में बिहार की लोक आस्था और छठ महापर्व को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है. फिल्म में ‘छठी मैया’ गीत भी शामिल है, जिसे दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा की आवाज में पेश किया गया है. छठ पूजा से जुड़े दृश्यों को देखकर सिनेमाघरों में दर्शक भावुक होते भी नजर आ रहे हैं.

फिल्म के एक दृश्य में तमन्ना भाटिया का किरदार छठ पूजा करता दिखाई देता है. इसी वजह से बिहार में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग तरह का जुड़ाव देखने को मिल रहा है.

बिहार की लोक आस्था और रहस्य से जुड़ी कहानी-
‘द व्वान’ लोककथा, रहस्य, आस्था और अलौकिक घटनाओं पर आधारित फिल्म है. फिल्म की कहानी बिहार के करीब 400 साल पुराने व्वान देवी मंदिर से जुड़ी बताई गई है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं.

मुजफ्फरपुर में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ है कि पर्दे पर छठ और बिहार की लोक आस्था की झलक उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ रही है. यही वजह है कि सिनेमा हॉल में फिल्म देखने का अनुभव कई दर्शकों के लिए सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गया है.

ये भी पढ़ें:

 



Source link

You may also like

Leave a Comment