Home ViralNoida Supernova Society BMW Barrier Break

Noida Supernova Society BMW Barrier Break

by BollywoodNewsAndMovie


बैरियर को तोड़कर बाहर जाता कार चालक

सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें BMW कार सवार चालक पहले सोसाइटी के गेट पर तैनात गार्ड से करीब एक मिनट तक बहस करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद चालक कार से बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ता है और वहां से निकल

.

वायरल वीडियो के आधार पर बताया जा रहा है कि कार चालक इसी सोसाइटी में Airbnb चलाता है। बताया गया कि रात में वह सोसाइटी आया था। बाद में बाहर निकलते समय गार्ड से उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने कार से गेट पर लगे बैरियर को तोड़ दिया।

पीछे नंबर प्लेट नहीं दिखी

वायरल हो रहे एक मिनट से अधिक के वीडियो में पूरी घटना कैद है। शुरुआत में BMW चालक और गार्ड के बीच बातचीत होती दिखाई देती है। कुछ देर बाद चालक कार को आगे बढ़ाता है और बैरियर से टकराकर उसे तोड़ देता है। वीडियो में कार के पीछे नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रही है।

पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही विवाद की वजह और बैरियर तोड़ने की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment