डोगेश भाई के मजेदार वायरल वीडियो: अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम दर्शकों के बीच इतनी लोकप्रिय है कि, इसके कई डायलॉग और सीन आज मीम्स की दुनिया का हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कुत्तों के ग्रुप का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनसे ‘सूर्यवंशम’ फिल्म के सीन की नकल कराई गई है। इसमें ‘डोगेश भाई’ नाम से मशहूर कुत्ते ने फिल्म के एक यादगार सीन को अपने अंदाज में रीक्रिएट किया है। जिसे देखने के बाद यूजर्स हंसने को मजबूर हो गए हैं।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में डोगेश भाई को ‘सूर्यवंशम’ के एक चर्चित सीन को मजेदार अंदाज में रीक्रिएट करते हुए दिखाया गया है। फिल्म में ठाकुर भानु प्रताप और उनके पोते के बीच के रिश्ते, भावनात्मक संवाद और ड्रामा से भरपूर सीन काफी यादगार हैं। इसी अंदाज को वीडियो में कुत्तों के साथ दोहराया गया है। कुत्तों को अलग-अलग पोशाक पहनाकर इस तरह से वीडियो तैयार किया गया कि वे फिल्म के किरदारों की तरह अभिनय करते नजर आएं। इसी वजह से इस मजेदार वर्जन को ‘कुकुरवंशम’ नाम दिया गया है।
गुरुग्राम: सड़क से कूड़ा साफ करने की ऑटोमैटिक मशीन का वीडियो वायरल, यूजर्स ने लिए मजे
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक ने बढ़ाया मजा
वीडियो की खास बात ये है कि, इसमें कुत्ते को सूर्यवंशम के किरदार की तरह दिखाने की कोशिश की गई है। वह कैमरे के सामने फिल्मी अंदाज में खड़ा या पोज देता है, भौंकता है और कुछ ऐसे हाव-भाव करता है, जिन्हें फिल्म के सीन से जोड़कर दिखाया गया है। बाद में एडिटिंग, साउंड इफेक्ट और बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़े गए, जिससे वीडियो ज्यादा मजेदार और फिल्मी लगने लगा।
वीडियो पर मजेदार कमेंट्स
डोगेश भाई के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक 13 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो को लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- खीर खाने वाली सीन भी कीजिये। दूसरे यूजर ने लिखा- कितने बिस्किट लगे भाई पूरी शूटिंग पूरी करने में।
बता दें कि, 1999 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन टीवी पर यह सुपरहिट साबित हुई। टीवी पर बार-बार प्रसारित होने के कारण यह कल्ट क्लासिक बन गई। यूट्यूब पर भी इसके व्यूज करोड़ों में हैं।
हरियाणवी गाने पर महिला ने लगाए जबरदस्त ठुमके, डांस ने जीता लाखों लोगों का दिल, देखें वीडियो
घर के अंदर टेबल पर रेंगता दिखा करैत सांप, साइलेंट किलर का वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े
