Home Morning News (खास खबरें)छत्तीसगढ़ लोक भवन में दिवाली मिलन:डिप्टी सीएम साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास – Diwali Milan In Chhattisgarh Lok Bhawan, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

छत्तीसगढ़ लोक भवन में दिवाली मिलन:डिप्टी सीएम साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास – Diwali Milan In Chhattisgarh Lok Bhawan, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

by BollywoodNewsAndMovie


छत्तीसगढ़ लोक भवन में आज दीपावली मिलन मनाया जायेगा। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय सवा छह बजे लोकभवन जाएंगे।  राज्यपाल रमेन डेका की ओर से आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री, सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

डिप्टी सीएम साव आज रायपुर में पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद 

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम 14 नवम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में शामिल होंगे। वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वरोजगार कर रहे पथ विक्रेताओं से सीधा संवाद करेंगे और लाभार्थियों को चेक, यूपीआई पेमेंट बॉक्स और प्रशस्ति पत्र बांटेंगे। ‘उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम’ थीम पर आयोजित स्वनिधि महोत्सव 14 नवम्बर को सुबह दस बजे से साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। महोत्सव का संदेश ‘आत्मनिर्भर भारत, सशक्त शहरी विकास, स्वरोजगार से नई संभावनाएं’ रखा गया है।

महोत्सव में पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों, उनकी शाखाओं और नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल भुगतान से जोड़ने विशेष सत्र भी आयोजित किया गया है। इनके साथ ही फूड स्टॉल, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी महोत्सव में होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव लेंगे पीसी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव आज 14 नवम्बर को दोपहर 01:30 बजे देवेंद्र नगर रायपुर स्थित अपने निवास में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 

छठ पूजा 2026: खरना के साथ व्रती आज से शुरू करेंगी 36 घंटे का निर्जला व्रत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुकी है। आज पूजा के दूसरे दिन खरना है। व्रती महिलायें खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत आज से शुरू करेंगी। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर ने कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति ने इस वर्ष छठ पूजा भव्यता और उत्साह से मनाने का निर्णय लिया है। 

आज भी जारी रहेगी ड्राइवरों की हड़ताल 

छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज शनिवार को भी जारी रहेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों और छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के बीच ली गई बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई है। ड्राइवरों के स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन के चलते प्रदेशभर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दूसरी ओऱ संगठन नें चक्काजाम की चेतावनी भी दी है।



Source link

You may also like

Leave a Comment