Home Box OfficeRamayana का महा रिकॉर्ड, बॉलीवुड के 113 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ये चमत्कार; साउथ बॉक्स ऑफिस पर फतेह

Ramayana का महा रिकॉर्ड, बॉलीवुड के 113 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ये चमत्कार; साउथ बॉक्स ऑफिस पर फतेह

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायणम् बॉक्स ऑफिस पर क्या ही नया लेकर आएगी, ये सवाल कई लोगों के मन में था। राम के रोल के लिए रणबीर कपूर से लेकर सीता की भूमिका में साई पल्लवी (Sai Pallavi) को काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, जब 5 नवबंर को दीवाली वीक में नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् (Ramayana) सिनेमाघरों में आई, तो इसने हिंदी सिनेमा में एक नई कहानी लिखी।

यह पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बनी जिसने वर्ल्डवाइड एक हफ्ते तक हर दिन 100 करोड़ की कमाई की। अब हाल ही में रणबीर कपूर की रामायणम् ने एक ऐसा इतिहास रचा है, जो पिछले 113 सालों में कोई भी फिल्म नहीं लिख पाई है।

साउथ बॉक्स ऑफिस पर लिखा नया इतिहास

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायणम् ने 9 दिनों के अंदर साउथ की सभी चार डब भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 139.2 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। रामायणम् वो पहली हिंदी फिल्म है, जिसने चारो भाषाओं को मिलाकर साउथ में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। रामायणम् से पहले ये रिकॉर्ड धुरंधर 2 के नाम था, जिसने साउथ में सभी चार भाषाओं को मिलाकर 68 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

Screenshot 2026-11-14 083316

साउथ की किस भाषा में रामायणम् ने की कितनी कमाई?

रामायणम् की अगर सिंगल भाषाओ में कमाई की बात करें तो, कन्नड़ डब में फिल्म ने 51.95 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई की है। इसके अलावा तेलुगु में मूवी ने 40.65 करोड़, तमिल में 24.90 करोड़ और मलयालम में 21.70 करोड़ का 9 दिनों के अंदर कलेक्शन किया है। ये रिकॉर्ड अब तक कोई फिल्म नहीं बना पाई है।

आपको बता दें कि कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश ने सिर्फ रामायणम् (Ramayana Collection) में सिर्फ अभिनय ही नहीं किया था, बल्कि वो इसके साउथ सिनेमा में प्रोड्यूसर भी थे। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि कन्नड़ में यश की एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

रामायणम् कन्नड़ कलेक्शन  51.95 करोड़
रामायणम् तमिल कलेक्शन  24.90 करोड़
रामायणम् तेलुगु कलेक्शन  40.65 करोड़
रामायणम् मलयालम कलेक्शन  21.70 करोड़ 
रामायणम् साउथ ओवरऑल 9 डेज कलेक्शन 139.2 करोड़

दुनियाभर में रामायणम् की हुई इतनी कमाई

अगर रणबीर कपूर और यश की माइथोलॉजिकल फिल्म की ओवरऑल सफलता को देखा जाए तो, ये मूवी वर्ल्डवाइड 9 दिनों के अंदर 1100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली फास्टेस्ट हिंदी मूवी बन चुकी है। इसके अलावा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी की नेट कमाई 612.45 करोड़ तक की हुई है। 

यह भी पढ़ें- Ramayana ने शुक्रवार को लगाई शेर की तरह दहाड़, एनिमल- पठान के बाद एक और मूवी का काम तमाम; 9वें दिन दिखाया जलवा



Source link

You may also like

Leave a Comment