Home Hollywoodजब गुलशन कुमार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी, बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के आतंक का वह दौर कैसा था?

जब गुलशन कुमार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी, बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के आतंक का वह दौर कैसा था?

by BollywoodNewsAndMovie


गुलशन कुमार

इमेज कैप्शन, साल 1997 में टी-सिरीज़ के मालिक गुलशन कुमार पर दिनदहाड़े गोली चलाई गई थी

    • Author, अमृता कदम
    • पदनाम, बीबीसी मराठी संवाददाता
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 11 मिनट

12 अगस्त, 1997 की सुबह टी-सिरीज़ के मालिक गुलशन कुमार हमेशा की तरह दर्शन करने के लिए अंधेरी के एक मंदिर में गए थे. दर्शन करने के बाद जब वे बाहर आए, तो उन पर गोलियाँ चलाई गईं.

उन्हें गोली लगी. वे जान बचाने के लिए भागने लगे और पास के एक सार्वजनिक शौचालय में घुस गए. हमलावर भी उनके पीछे आ गए. उन्होंने गुलशन कुमार पर 15 गोलियाँ चलाईं.

गुलशन कुमार पर कुल 16 गोलियाँ चलाई गईं. उनकी मौत हो गई.

गोलीबारी के दौरान हमलावर का मोबाइल फ़ोन चालू था. दूसरी तरफ़ मौजूद व्यक्ति सब कुछ सुन सकता था. हमलावर को ऐसा करने का आदेश ही दिया गया था, ताकि दूसरी तरफ बैठा व्यक्ति पूरी बात सुन सके. यह आदेश देने वाला व्यक्ति गैंगस्टर अबू सलेम था.

हुसैन ज़ैदी की किताब ‘डोंगरी से दुबई’ में इन सभी घटनाओं का विस्तार से ज़िक्र है.





Source link

You may also like

Leave a Comment