Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’: करण वाही के नाम से सलमान खान ने खींची उदिति सिंह की टांग, मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म

‘बिग बॉस 20’: करण वाही के नाम से सलमान खान ने खींची उदिति सिंह की टांग, मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Latest Updates: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के रविवार के वार में सलमान खान ने घरवालों को फिर से गेम के बारे में समझाया. साथ ही शो में आयुष्मान खुराना-सारा अली खान, वीर पहाड़िया और मीका सिंह जैसे सितारों ने शिरकत कर एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगाया. घरवालों को गिफ्ट्स भी मिले. 

Continues below advertisement

इतना ही हीं, शो के अंत में सलमान ने जाते-जाते सभी के चेहरे का रंग भी उड़ा दिया. क्योंकि भाईजान ने इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में से उस कंटेस्टेंट का नाम बताया, जिसे सबसे कम वोट मिले और उसकी एक लाइफ भी खत्म हो गई. चलिए बताते हैं आखिर क्या क्या हुआ.

सलमान खान ने खींची उदिति सिंह की टांग

Continues below advertisement

‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान उदिति सिंह की एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही के नाम से टांग भी खींचते नजर आए. सलमान, उदिति से मजाकिया अंदाज में सवाल करते हैं, ‘दिल तोड़ने का असली करण क्या होता है?’ फिर वो करण को सुधारकर कारण करते हैं. इस पर सलमान खान, करण वाही की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, ‘क्या वही कारण होता है, क्या वाही कारण होता है?’ कनिका मान भी उनका मजाक बनाती हैं और वो भी वाही-वाही चिल्लाती हैं. उदिति कहती हैं, ‘बहुत कारण होते हैं.’

फिर सलमान खान कहते हैं, ‘लेकिन, एक ही वाही कारण होता है.’ ये सारी बातें उन्होंने वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ के प्रमोशन के दौरान कहा था.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘आवारापन 2’ समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

माही विज ने यंग को कहा- मच्छर

माही विज और यंग डीएसए के बीच बड़ा बवाल देखने के लिए मिला. दोनों के बीच तीखी बहस इस कदर हो गई कि बातों ही बातों में यंग के अनुसार, माही ने उन्हें गटर तक कह दिया. मीका सिंह ने एक टास्क घरवालों से करवाया, जिसमें बताना था कि घर का कौन सा सदस्य को वो चुप कराना चाहता है. इस पर माही विज का नाम यंग ने लिया और कहा कि घर को कंटेस्टेट चाहिए वकील नहीं क्योंकि वो काजी को सपोर्ट करती रहती हैं. उनसे कोई बात करता है तो वो बीच में उनकी वकालत करने लगती हैं.

इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है. माही विज और यंग के बीच तीखी बहस हो जाती है. इस तीखी बहस में माही ने उनके स्टेटस पर निशाना साधा और उन्हें मच्छर कह दिया. इस पर वो काफी भड़क गए और कहा, ‘क्या आप मुझे गटर कह रहे हो?’ इस पर माही उनके साथ बदतमीजी से पेश आती हैं.

मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म 

इसके साथ ही मैरी कॉम और घर के 11 सदस्य इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट थे, जिसमें से सबसे कम वोट मैरी कॉम को मिला था, जिसकी वजह से उनकी एक लाफ खत्म हो गई है और अभी भी वो अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट हैं. ऐसे में देखना होगा कि आगे वो अपनी क्या गेम चलती हैं और टिक पाती हैं या नहीं?



Source link

You may also like

Leave a Comment