Home Viralजिन पर शराबबंदी की जिम्मेदारी, वही नशे में झूमते दिखे, बगहा में डायल 112 के दो जवान निलंबित

जिन पर शराबबंदी की जिम्मेदारी, वही नशे में झूमते दिखे, बगहा में डायल 112 के दो जवान निलंबित

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। शराबबंदी लागू कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों पर ही शराब सेवन का आरोप लगा है।

रामनगर थाना में तैनात दो पुलिसकर्मियों का कथित तौर पर नशे की हालत में झूमते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में नगर के सरयुग सिंह सुंदर चौक के समीप डायल 112 की बाइक सड़क पर गिरी दिखाई दे रही है। बाइक के आसपास कुछ लोग खड़े हैं।

वहीं, दो व्यक्ति लड़खड़ाते और नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों डायल 112 की बाइक पर तैनात पुलिसकर्मी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों से बाइक भी ठीक से नहीं संभल रही थी। हालांकि, वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में नजर नहीं आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान सिपाही सुरेंद्र कुमार मुनमुन और हवलदार सुनील कुमार के रूप में हुई है। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस महकमे में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने बताया कि पुलिस को वीडियो प्रसारित होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

इधर, सूचना मिल रही है कि मामले में एसपी राजेश कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, निलंबन की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।



Source link

You may also like

Leave a Comment