‘जेलर 2’ का दुनियाभर में बजा डंका, 800 करोड़ कमाने वाली बनी रजनीकांत की पहली फिल्म


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘जेलर 2’ का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए हैं और ये तमिल की ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसके साथ ही अब इसने रजनीकांत के करियर में भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल प्रदर्शन किया है. इसने इंडिया के साथ ही नॉर्थ अमेरिका में भी बंपर कमाई की. साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने धूम ही मचा दी है. ‘रामायणम्’ की रिलीज से पहले ही इसने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है. चलिए बताते हैं इसके वर्ल्डवाइड और इंडिया कलेक्शन के बारे में…

‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-18

‘जेलर 2’ को तीसरे रविवार का बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड का पूरा फायदा मिला, जिसके बाद इसने दुनियाभर में बंपर कमाई कर डाली. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 17 दिनों में वर्ल्डवाइड 790.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. ऐसे में अब फिल्म ने 18वें दिन वर्ल्डवाइड 800 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी कॉलीवुड की पहली फिल्म

भारत में 450 करोड़ के पार पहुंची ‘जेलर 2’

इसके अलावा अगर ‘जेलर 2’ के इंडिया नेट कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इसने इंडिया में भी 450 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 334.35 करोड़ तो दूसरे वीक 95.55 करोड़ का बिजनेस कर डाला.
– वहीं, तीसरे वीक में 16वें दिन 5.50 करोड़, 17वें दिन 9.35 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म ने 18वें दिन रात 8.30 बजे तक 7.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसके बाद इसका नेट कलेक्शन 452.65 करोड़ हो चुका है.

800 करोड़ कमाने वाली कॉलीवुड की पहली फिल्म बनी ‘जेलर 2’

इसके साथ ही कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ जहां उनकी पहली 800 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है वहीं, इसी के साथ ही ये कॉलीवुड की भी 800 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है. तमिल इंडस्ट्री के लिए ये दिवाली ऐतिहासिक हो गई है.   

आपको बता दें कि ‘जेलर 2’ 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है और इसमें राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और जैकी श्रॉफ जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं.



Source link

Related posts

17वें दिन Jailer 2 की कमाई में आया तगड़ा उछाल, 800 करोड़ के कलेक्शन से बस कुछ इंच दूर रजनीकांत की फिल्म

Box Office Collection Jailer 2 Nears 800 Crore Worldwide Udta Teer Sees Weekend Growth Drishyam 3 Holds Strong – Entertainment News: Amar Ujala

Shraddha Kapoor की ‘ईथा’ ने रिलीज से पहले ही कमाए 90 करोड़ रुपये, Box Office पर धमाल मचाएगी बायोग्राफिकल ड्रामा