Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर


ख़बर शेयर करें –

मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12:55 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे, रामपुर रोड पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद खटीमा के लिए होंगे रवाना।

नैनीताल, 1 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:55 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री एफटीआई हेलीपैड से दोपहर 1:05 बजे रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 1:15 बजे आयोजित NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के बाद अपराह्न 2:30 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 3:10 बजे विंटेज ग्रीन से एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



Source link

Related posts

Afghanistan Latest News, Updates in Hindi | अफगानिस्तान के समाचार और अपडेट

Dubai Latest News, Updates in Hindi | दुबई के समाचार और अपडेट

School News: भारत के पड़ोसी देश में बंद होंगे प्राइवेट स्कूल? सिर चढ़ी फीस, मनमानी की खबरों के बीच जानिए सच – nepal new rule on private schools will it apply in india too experts say this is not a solution