Home Box Office‘जेलर 2’ ने तेलुगु में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

‘जेलर 2’ ने तेलुगु में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत इन दिनों फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर छाई हुई है. इसे हर कोई बेहद ही पसंद कर रहा है. फिल्म के जरिए एक बार फिर से रजनीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है. इसने हिंदी और तमिल में जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके बाद इसने अब तेलुगु में भी बंपर कमाई की है. 

‘जेलर 2’ रजनीकांत के साथ ही तमिल की भी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. ये 2026 की तमिल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. ऐसे में अब तेलुगु में भी इसने बंपर कमाई की है, जिसके बाद इसने वहां पर भी 5 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं ‘जेलर 2’ का तेलुगु कलेक्शन…

‘जेलर 2’ का तेलुगु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘जेलर 2’ ने तेलुगु में बंपर कमाई कर डाली है. इसने 80 करोड़ के ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु में 81.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जिसके बाद इसने 2026 की टॉप 5 फिल्मों ‘उस्ताद भगत सिंह’, ‘मां इंटि बंगारम’, ‘अनगानगा ओका राजू’, ‘रणबाली’, ‘लेनिन’ की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब ये तेलुगु कलेक्शन के लिहाज से 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. देखिए टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट… 

1. पेद्दी- 244.27 करोड़
2. मना शंकरवरा प्रसाद गारु- 218.47 करोड़
3. इरुमुडी- 194.27 करोड़
4. द राजासाब- 146.04 करोड़
5. द पैराडाइज- 121.03 करोड़
6. जेलर 2- 81.70 करोड़ (15 दिन)
7. उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़
8. मां इंटि बंगारम- 62 करोड़
9. अनगानगा ओका राजू- 53.9 करोड़
10. रणबाली- 57.3 करोड़ (14 दिन)

जेलर 2' ने तेलुगु में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- ‘2 साल में एक फिल्म…’

‘जेलर 2’ का इंडिया नेट कलेक्शन डे-15

इसके साथ ही अगर ‘जेलर 2’ के इंडिया नेट कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 334.35 करोड़ तो दूसरे वीक में 95.20 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन महज 15 दिनों में 429.55 करोड़ हो चुका है.

बहरहाल, अगर ‘जेलर 2’ के बारे में बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत एक बार फिर से राम्या कृष्णन जैसे अन्य कलाकारों के साथ लीड रोल में दिखे. इसमें मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment