‘नखरेवाली’ की सुस्त शुरुआत
फिल्म ‘नखरेवाली’ का निर्देशन राहुल शांकल्या ने किया है। इसमें नए कलाकार अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही है। आज इसने महज 9 लाख की कमाई की है। वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल होने की उम्मीद है।
‘नई नवेली’ की कमाई भी लाखों में सिमटी
शुरुआत में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ भी अब लाखों में सिमट रही है। आज यामी गौतम की फिल्म ने भी केवल 17 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 25.97 करोड़ हो गया है।




