नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. इस फिल्म ने महज 11 दिनों के भीतर रजनीकांत की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘2.0’ के सालों पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त दिया है. इसके साथ ही ‘जेलर 2’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का ताज अपने नाम कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ दुनियाभर में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में वो कारनामा कर दिया है, जो आज तक कोई भी तमिल फिल्म नहीं कर सकी है. यह ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली तमिल फिल्म बन चुकी है. दूसरे रविवार को फिल्म ने वर्ल्डवाइड 44 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया, जिसे देखकर यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि आने वाले दिनों में यह 800 और 900 करोड़ रुपये के क्लब में भी आसानी से शामिल हो सकती है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को रजनीकांत की इस फिल्म ने भारत में 25.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. इसके साथ ही महज 11 दिनों में देश के भीतर फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 398 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. अब ‘जेलर 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े से बस कुछ ही कदम दूर है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इससे पहले केवल ‘जेलर’ और थलापति विजय की ‘लियो’ ही इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं और अब यह ऐसा करने वाली तीसरी तमिल फिल्म बनने जा रही है. विदेशी बाजारों में भी ‘जेलर 2’ का डंका जोरों पर बोल रहा है. आलम यह है कि इसकी ओवरसीज कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से आगे निकलती दिख रही है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
महज 11 दिनों में फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25.6 मिलियन डॉलर की धमाकेदार कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन बढ़कर 710 .35 करोड़ रुपये हो गया है. दूसरे रविवार का दिन तमिल सिनेमा के इतिहास में एक नया चैप्टर लिखा गया, जब ‘जेलर 2’ दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई. रजनीकांत की इस फिल्म ने ‘2.0’ का 8 साल पुराना 691 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में रजनीकांत की ही ‘2.0’ (691 करोड़ रुपये) दूसरे नंबर पर है. इसके बाद थलपति विजय की ‘लियो’ (605 करोड़ रुपये) तीसरे, ‘जेलर’ (604 करोड़ रुपये) चौथे और रजनीकांत की ही ‘कुली’ (518 करोड़ रुपये) पांचवें स्थान पर मौजूद है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
खास बात है कि 700 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने वाली यह तमिल सिनेमा की पहली फिल्म बन चुकी है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में इस मुकाम तक पहुंचने वाली यह 18वीं और साउथ की 7वीं फिल्म है. सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार टाइगर उर्फ मुथुवेल पांडियन के रूप में दुश्मनों से लोहा लेते दिख रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
बताते चलें कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं, तो वहीं एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजरामूडू, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना ने नए किरदारों में जान फूंकी है. इसके अलावा ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ के सरप्राइज कैमियो ने फिल्म को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
