Home Box Office‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, 10वें दिन कमाई में 66 फीसदी का उछाल, जानें 400 करोड़ से कितनी दूर है मूवी

‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, 10वें दिन कमाई में 66 फीसदी का उछाल, जानें 400 करोड़ से कितनी दूर है मूवी

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है. 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह तमिल फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. पहले ही हफ्ते में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. रिलीज के 10वें दिन शनिवार को जेलर 2 की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने डबल डिजिट में बिजनेस किया है.

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा दूसरे वीकेंड में भी बरकरार है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस तमिल फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. रिलीज के पहले हफ्ते के भीतर ही फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था. अब 10वें दिन फिल्म की कमाई में 60 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. चलिए आपको बताते हैं कि दूसरे शनिवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है.

फिल्म को लेकर बने जबरदस्त माहौल की बदौलत ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर ही धमाकेदार शुरुआत की. भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से 5 दिन पहले यानी 10 अक्टूबर से ही शुरू हो गई थी, जबकि विदेशों में यह एक दिन पहले ही खोल दी गई थी. नतीजतन, रिलीज से ठीक एक दिन पहले तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही दुनियाभर में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

अगर सिर्फ भारत में पहले दिन की बात करें, तो प्री-सेल्स के जरिए ही 18 लाख टिकटें बिक चुकी थीं, जिससे लगभग 37 करोड़ रुपये का जबरदस्त बिजनेस हुआ. रिलीज वाले दिन ‘जेलर 2’ ने देशभर के 15,887 शोज से कुल 59.70 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. पहले हफ्ते के खत्म होते-होते फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 334.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने दूसरे शनिवार को रात 11 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. वीकडेज में थोड़ी सुस्ती दिखाने के बाद 10वें दिन फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और यह पिछले दिन के मुकाबले कमाई में 66.6 फीसदी का उछाल है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 373 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. वहीं इसका ग्रोस कलेक्शन 436.80 करोड़ तक पहुंच गया है. रजनीकांत की जेलर 2 पहले ही धमाकेदार कमाई के साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

पहली फिल्म ‘जेलर’ की कहानी रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन के इर्द-गिर्द घूमती थी, जो अपनी नौकरी छोड़ने के बाद परिवार के साथ एक शांत जिंदगी बिता रहा होता है लेकिन तभी ईमानदार पुलिस ऑफिसर बेटा एक मूर्ति तस्करी सिंडिकेट की जांच के दौरान किडनैप हो जाता है. इसके बाद मुथुवेल अपने बेटे और परिवार के खातिर पुराने खौफनाक रूप में आता है और दुश्मनों को मार देता है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

‘जेलर 2’ में मुथुवेल पांडियन की वही कहानी आगे बढ़ती है. उसका अतीत एक बार फिर उसके सामने आकर खड़ा होता है और फिर उसे अपने परिवार की रक्षा के लिए बड़े खतरनाक अंडरवर्ल्ड साम्राज्य का सामना करना पड़ता है. यह फिल्म धुआंधार एक्शन से भरपूर है. इस फिल्म में विद्या बालन, एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन और सूरज वेंजारामूडु जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

इसके अलावा फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और ऋतिक रोशन के धमाकेदार कैमियो भी देखने को मिलते हैं. इस फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच शुक्रवार को रजनीकांत ने चेन्नई के एक थिएटर में फैंस के बीच बैठकर ‘जेलर 2’ का लुत्फ उठाया. इस दौरान उनके साथ मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर भी नजर आए. इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान उनके नाती लिंगा और डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार भी सिनेमाघर में मौजूद रहे. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment