Home Box Officeडायरेक्शन की कमान संभाली और खुद बन बैठा हीरो, फिल्म निकली ब्लॉकबस्टर, जीता करियर का छठा नेशनल अवॉर्ड

डायरेक्शन की कमान संभाली और खुद बन बैठा हीरो, फिल्म निकली ब्लॉकबस्टर, जीता करियर का छठा नेशनल अवॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

साउत सिनेमा के स्टार ने खुद निर्देशन की कमान संभाली और कैमरे के सामने हीरो का रोल निभाया. उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मइतिहास रचने वाली है. रिलीज होते ही मूवी दर्शकों के दिलों को छू गई और अपनी लागत से तीन गुना ज्यादा का बिजनेस किया. दिलचस्प बात है कि फिल्म ने सफलता के साथ ही हीरो के सिर करियर का छठा नेशनल अवॉर्ड भी सजा दिया.

नई दिल्ली. साल 2024 में एक धांसू फिल्म ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी. फिल्म में जिस एक्टर ने हीरो की भूमिका निभाई, वही डायरेक्टर भी था. मूवी ने रिलीज होते ही न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, बल्कि हीरो को करियर का छठा नेशनल अवॉर्ड भी दिला दिया. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘रायन’ है. यह साउथ स्टार धनुष के करियर की 50वीं फिल्म थी.

तमिल भाषा में बनी ‘रायन’ में धनुष ने लीड रोल निभाया है. जब उन्होंने अपनी इस फिल्म के निर्देशन का बीड़ा उठाया, तो इंडस्ट्री में इसे लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिली. पर्दे के पीछे से लेकर पर्दे के सामने तक, धनुष ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का ऐसा नजारा पेश किया कि फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों पर छा गई. (फोटो साभार: IMDb)

धनुष की फिल्म में एसजे सूर्या, संदीप किशन, कालिदास जयराम, दुशारा विजयन, प्रकाश राज, सेल्वाराघवन और अपर्णा बालामुरली जैसे मंझे हुए सितारों की टोली नजर आई. ऑस्कर विजेता एआर रहमान का बैकग्राउंड म्यूजिक और गानों ने रोंगटे खड़े कर देने वाला असर छोड़ा. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह फिल्म एक आम फूड ट्रक चलाने वाले रायन पर आधारित है, जिसके माता-पिता नहीं है. 3 भाई और 1 बहन के इर्द-गिर्द बुनी गई यह फिल्म एक्शन से भरपूर है. साथ ही इसमें फैमिली-ड्रामा एंगल भी. रायन बड़ी मुश्किल से अपने दो भाइयों और एक बहन की परवरिश करते हुए उन्हें बड़ा करता है. (फोटो साभार: IMDb)

इस बीच कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आता है, जब रायन को अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मजबूरी में हथियार उठाना पड़ता है. इसके बाद रायन अपने दुश्मनों को एक एक करके खत्म कर देता है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कोई भी इंसान अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. (फोटो साभार: IMDb)

आईएमडीबी के अनुसार, धनुष की ताबड़तोड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘रायन’ का कुल बजट करीब 50 करोड़ रुपये था. सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से तीन गुना अधिक की तूफानी कमाई कर डाली. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जहां 92 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया, वहीं दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 154.4 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया. ‘रायन’ साल 2024 की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई. (फोटो साभार: IMDb)

धनुष की इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा सम्मान मिला. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. बतौर निर्देशक धनुष का यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसने साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि एक उम्दा डायरेक्टर भी हैं. (फोटो साभार: IMDb)

धनुष अब तक वह 6 अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. 2011 में ‘आडुकलम’ के लिए बेस्ट एक्टर से शुरू हुआ यह सफर 2015 में ‘काका मुत्तई’ (बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म) और 2016 में ‘विसरानाई’ (बेस्ट तमिल फिल्म) के निर्माता के रूप में आगे बढ़ा. साल 2021 में फिल्म ‘असुरन’ के लिए उन्हें दूसरा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला. वहीं, 2026 में उनकी निर्देशित फिल्म ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फिल्म का पुरस्कार मिला है, जबकि ‘कैप्टन मिलर’ के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन सम्मान दिया गया. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment