फुट ओवरब्रिज देखकर आमतौर पर लोग सीढ़ियां या रैंप ढूंढते हैं और पैदल सड़क पार करके दूसरी तरफ चले जाते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है फुट ब्रिज पर स्कूटी भी चढ़ सकती है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दीदी ने फुट ओवरब्रिज को देखकर शायद कुछ अलग ही सोच लिया और स्कूटी को लेकर वह सीधे फुट ओवरब्रिज की तरफ पहुंच गईं.
वीडियो में उनका यह अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सड़क के नियमों के साथ-साथ उन्होंने अपनी सुविधा का रास्ता भी खुद ही खोज लिया हो. अब इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं बंटोर रहा है.
स्कूटी लेकर फुट ओवरब्रिज की तरफ पहुंची दीदी
वीडियो में एक महिला स्कूटी पर नजर आती है और वह फुट ओवरब्रिज के पास पहुंचकर स्कूटी को उसी तरफ ले जाती दिखाई देती हैं. जहां लोग आमतौर पर पैदल सड़क पार करने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, वहीं महिला स्कूटी के साथ वहां जाती दिख रही हैं. कैमरे में कैद हुआ यह नजारा लोगों को इसलिए भी अजीब लग रहा है क्योंकि फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी ले जाना आम बात नहीं है. और खास बात यह की दीदी इतनी उपर स्कूटी लेकर कैसे गई ?
मैडम को RTO ने एक स्पेशल लाइसेंस दिया है😀 pic.twitter.com/qhepG70O1E
— Manoj Agrawal 🇮🇳 (@Manoj_Indore) September 27, 2026
यह भी पढ़ें : हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
दीदी को देख लोग हुए कंफ्यूज
वीडियो देखने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की हो रही है कि आखिर स्कूटी को वहां तक ले जाने का आइडिया आया कैसे. सड़क पर अपनी जगह चलने के बजाय महिला ने ऐसा रास्ता चुना, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पूरे मामले को अपने-अपने अंदाज में समझना शुरू कर दिया.
यूजर्स बोले- स्पेशल लाइसेंस लिया है क्या?
वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार अंदाज में कमेंट करना शुरू कर दिया. किसी ने कहा, मैडम ने स्पेशल लाइसेंस लिया है क्या? तो किसी ने लिखा, फुट ओवरब्रिज का नया इस्तेमाल! एक यूजर ने मजाक में कहा, जहां रास्ता दिखे, वहीं स्कूटी चला दो. एक यूजर ने लिखा की दीदी नया रास्ता दिखा दिया आपने ब्रिज का. वहीं कुछ लोगों ने इसे ट्रैफिक नियमों को लेकर लापरवाही भी बताया. और यह भी बताया की ऐसी लापरवाही महिला के लिए भी हानिकारक हो सकती थी.
यह भी पढ़ें : भारत से अमेरिका पहुंचे युवक ने बताया अपना संघर्ष, वीडियो वायरल
