‘दुई घूंसा मारब, मस्क भाग जई…’ रीवा से BJP सांसद जर्नादन मिश्रा का बघेली अंदाज वायरल


डिजिटल डेस्क, रीवा। अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बुधवार को एक पुल के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने चिर-परिचित बघेली अंदाज में कहा, “दुई घूंसा मारब, एलन मस्क भाग जई।” यानी दो घूंसे मारूंगा तो एलन मस्क भाग जाएंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद थे। सांसद का यह बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

बघेली बयान पर इंटरनेट मीडिया में चर्चा

जनार्दन मिश्रा की इस टिप्पणी को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां उनके समर्थक इसे सांसद का देसी और बेबाक अंदाज बता रहे हैं, वहीं आलोचक सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर सवाल उठा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता को लेकर चर्चा होने की बात भी सामने आई है। सांसद ने कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। कुछ लोग बाहर से आकर हमें आंख दिखाते हैं। इस दौरान उन्होंने एलन मस्क का नाम लेकर कहा कि भारत को किसी मस्क की जरूरत नहीं, भारत के युवा ही काफी हैं।

पहले भी बयानों से बटोर चुके हैं सुर्खियां

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने अनूठे अंदाज और विवादित माने जाने वाले बयानों के कारण पहले भी चर्चा में रहे हैं। अगस्त 2026 में एथेनाल नीति का बचाव करते हुए उन्होंने आलोचकों से सवाल किया था, “क्या शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”

वहीं, वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दाढ़ी को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी की दाढ़ी में घर ही घर हैं। एक बार हिलाते हैं तो 50 लाख, दूसरी बार में एक करोड़। आप लोग मोदी की दाढ़ी देखो। देखना बंद कर दोगे तो आवास मिलने भी बंद हो जाएंगे।



Source link

Related posts

Hathras News:ई-रिक्शा में शव ले जाने का वीडियो वायरल – Video Of Body Being Transported In E-rickshaw Goes Viral

Deoria News:कमीशन मांगने का कथित ऑडियो वायरल – Alleged Audio Of Demand For Commission Goes Viral

पटियाला की सड़कों पर नाबालिग के हाथों स्टीयरिंग! इनोवा दौड़ाते बच्चे का वीडियो वायरल, कई वाहनों को मारी टक्कर | Patiala minor Wheel streets Video child driving Innova goes viral vehicle rams several