Video: रिक्शा में बैठकर शूटिंग करने पहुंचे 430 करोड़ के मालिक रजनीकांत, बेकाबू हुए फैंस


तमिल सिनेमा के सबसे बड़े स्टार माने जाने वाले दिग्गज अभिनेता रजनीकांत जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इसी महीने उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज होने वाली है. इसके थिएटर्स में आने से पहले फिलहाल अभिनेता अपनी एक अन्य फिल्म ‘धर्मन’ की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में वो अपनी फिल्म के सेट पर रिक्शा से पहुंचे. उनकी एक झलक के लिए फैंस की भीड़ बेकाबू नजर आई. सोशल मीडिआ पर इन पलों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

रिक्शा में बैठकर सेट पर पहुंचे रजनीकांत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रजनीकांत लग्जरी गाड़ी को छोड़कर एक आम आदमी की तरह रिक्शा में सफर करते हुए नजर आए. वायरल वीडियो में आप अभिनेता को ऑटो रिक्शा में देख सकते हैं. वे रिक्शा से सेट पर पहुंचते हैं और आस-पास मौजूद भारी भीड़ का अभिवादन भी करते हैं. इस दौरान रजनीकांत ने सफ़ेद रंग की धोती और मैरून रंग का शर्ट पहन रखा था. 

रजनीकांत के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रह हैं. उनके पास धन दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 430 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. हालांकि फिर भी वो जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर से 1 साल में ही टूटी शादी, फिर दूसरी बार बसाया घर, अब कहां हैं श्रद्धा निगम?

बेकाबू हुई भीड़

बता दें कि रजनीकांत अपनी फिल्म धर्मन की शूटिंग कर्नाटक के मैसूर में कर रहे हैं. मैसूर में फिल्म के सेट पर उनके लिए फैंस की गजब की दीवानगी देखने को मिली. जैसे ही रजनीकांत सेट के गेट पर पहुंचे और रिक्शा से उतरे तो वहां मौजदू फैंस उनका नाम लेकर चिल्लाने लगे. कोई अनहोनी न हो इसके लिए सिक्योरिटी टीम ने गेट बंद कर दिए थे. हालांकि रजनीकांत अपने फैंस से मिले और हाथ हिलाकर मुस्कुराते हुए उनके प्यार और सपोर्ट को स्वीकार किया. 

चामुंडेश्वरी मंदिर भी आए थे रजनीकांत

मैसूर पहुंचने के बाद 75 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ने मैसूर के मशहूर चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन भी किए थे. जब अभिनता देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे तब भी भारी तादाद में फैंस उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो गए थे. 

धर्मन और जेलर 2 के बारे में

फिल्म धर्मन को अश्वथ मरिमुथु डायरेक्टर कर रहे हैं. जेलर 2 की बात करें तो ये उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल है. दुनियाभर में जेलर 2 फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज की जाएगी. इसका डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्टर नेल्सन ने किया है.

ये भी पढ़ें: 7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन



Source link

Related posts

Biharsharif News: बैंकों में शनिवार को छुट्टी का हो रहा वायरल वीडियो फेक, Biharsharif Hindi News

Noida News: स्टंट का भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों पर केस दर्ज, Noida Hindi News

Karauli News: करौली के सरकारी स्कूल में क्या हो रहा था? क्लास समय में सोते शख्स का वीडियो वायरल, प्रिंसिपल होने का दावा