Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : सलमान खान ने गुल्लू से उतरवाए घरवालों के नकाब, आम्रपाली-अरिशफा और यंग के मुंह पर फेंका पानी, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने गुल्लू से उतरवाए घरवालों के नकाब, आम्रपाली-अरिशफा और यंग के मुंह पर फेंका पानी, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान, गुल्लू को एक टास्क देते हैं कि वह बाकी घरवालों को लेकर क्या सोच रखते हैं वो सबके सामने बताएं। इसके अलावा गुल्लू जिन कंटेस्टेंट्स के नकाब को उतारते हैं, वह उनके चेहरे पर पानी मारते हैं।

प्रोमो की शुरुआत में पहले तो सलमान बोलते हैं कि बिग बॉस के 300 साल की परंपरा में जो रविवार को हुआ करता था वो शनिवार को हो रहा है। सलमान फिर गुल्लू को बोलते हैं कि आप इस घर के लोगों को बहुत अप्रिशिएट करते हो तो हो जाए ऑन द फेस।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 20 के इस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में आईं शहनाज गिल, कहा- हमेशा साथ दूंगी

आम्रपाली को लेकर गुल्लू बोले- ये तारीफ कर जाल में फंसाती हैं

गुल्लू पहले आम्रपाली को बुलाते हैं। इसके बाद वह बोलते हैं कि ये सबकी तारीफ करके सबको अपने जाल में फंसाती हैं। जो इनके जाल में ना फंसे वो इन्हें पसंद नहीं। इसके बाद गुल्लू उनके चेहरे पर पानी फेंक देते हैं।

यंग को गुल्लू ने कहा गुलाम

गुल्लू फिर यंग को बुलाते हैं और बोलते हैं कि यंग को लगता है कि वो घर का बादशाह है, लेकिन इन दिनों ये गुलाम बने हुए हैं।

अरिशफा के रोने का बनाया मजाक

इसके बाद गुल्लू, अरिशफा को बुलाते हैं। गुल्लू फिर बोलते हैं कि इसको बच्ची बोल दो तो इसका ब्रह्मास्त्र है रोना। फिर गुल्लू बोलते हैं आपने मेकअप 4 घंटे में किया है न और फिर अरिशफा के मुंह पर पानी मार देते हैं।

ये भी पढ़ें:

बिग बॉस 20 से बाहर हुए काजी तौकीर? टीम ने जारी किया ‘रॉकस्टार’ का हेल्थ अपडेट

बिग बॉस का नया कैप्टन

बिग बॉस के घर को अब नया कैप्टन मिल गया है। आसिफ खान बिग बॉस के नए कैप्टन बन गए हैं और इस वजह से कनिका मान और लव गिल के बीच बहस हो गई।

दरअसल, बिग बॉस लव को ऑफर देते हैं कि वो 35 प्रतिशत राशन रीस्टोर कर सकते हैं अगर कनिका को कैप्टन बनाया जाता है। आसिफ को कैप्टन बनाते हैं तो 25 प्रतिशत रीस्टोर करने को मिलेगा। लेकिन अगर वह खुद को चुनती हैं तो बिल्कुल राशन नहीं मिलेगा। इसके बाद लव फिर आसिफ को चुनती हैं।

ये भी पढ़ें:

स्काउट ने क्या डाला लव गिल की शर्ट के अंदर हाथ? आम्रपाली ने उठाया सवाल

कनिका ने उठाए लव पर सवाल और हो गई लड़ाई

कनिका जब लव से 10 प्रतिशत राशन और कम होने पर सवाल करती हैं तो आम्रपाली बीच में आती हैं और बोलती हैं कि जो लोग दूसरों के चेहरे को लेकर जज करते हैं वो कैप्टन नहीं बन सकते हैं।

लव फिर बोलती हैं, मैं चाहती थी ऐसा इंसान आए जिसकी नजर में सब खूबसूरत हो।



Source link

You may also like

Leave a Comment