Etv दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस (POSTER)
हैदराबाद: अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 3 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर हुंकार भर रही है. फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अभी दृश्यम 3 ने अपनी रिलीज के 10 दिन भी पूरे नहीं किए हैं. दूसरी तरफ हनुमान अंश अपने दो महीने पूरे कर चुकी है, लेकिन कमाई अभी भी हो रही है. दृश्यम 3 ने 8 दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है, 9वें दिन (दूसरे शनिवार) को फिल्म का क्या हाल है और हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस पर चाल कैसी है चलिए जानते हैं. बता दें, 8वें दिन की कमाई से अजय देवगन ने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं.
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9
दृश्यम 3 ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन 14.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि रिलीज वाले दिन अपने पहले शुक्रवार को फिल्म ने 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. खबर लिखे जाने तक फिल्म 9वें दिन 1.34 करोड़ रुपये कमा चुकी है. दृश्यम 3 भारत में 9 दिनों में नेट 261.34 करोड़ रुपये और 313.58 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.
अजय देवगन की पहली 400 करोड़ी फिल्म
अजय देवगन ने अपने करियर में एक और रिकॉर्ड कायम कर लिया है. दृश्यम 3 अजय के करियर की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की पहली 400 करोड़ी फिल्म बन गई है. अभी तक अजय की फिल्म सिंघम अगेन सबसे कमाऊ फिल्म थी. अब दृश्यम 3 ने ना सिर्फ अजय की सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि यह उनके करियर में माइलस्टोन साबित भी हुई है. बता दें, दृश्यम 3 ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 404 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्में
दृश्यम 3- (404 करोड़ रुपये कमाई जारी….)
सिंघम अगेन- (389.64 करोड़ रुपये)
गोलमाल अगेन- (378.4 करोड़ रुपये)
तान्हाजी- (367 करोड़ रुपये)
दृश्यम 2 – (345 करोड़ रुपये कमाए)
2026 की टॉप 5 में हुई शामिल
धुरंधर: द रिवेंज- (1852.44 करोड़ रुपये )
बॉर्डर 2- (464.50 करोड़ रुपये)
हनुमान अंश- (428.82 करोड़ रुपये)
दृश्यम 3- (404 करोड़ रुपये कमाई जारी….)
बबेथलहम कुडुम्बा यूनिट- (मलयालम) (332.00 करोड़ रुपये)
बता दें, बीती 7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड 428.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म नेट 329 करोड़ रुपये कमा चुकी है. हनुमान अंश अपनी रिलीज के 65वें दिन में चल रही है. फिल्म ने 64वें दिन 1.20 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है. यानि हनुमान अंश ने बीते शुक्रवार दृश्यम 3 से बहुत कम बिजनेस किया है. लेकिन, दोनों फिल्में इस वीकेंड ज्यादा कमा सकती हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज हो नहीं हो रही है.
