Home Box Office‘धुरंधर’-‘जवान’ पर मंडराया खतरा, शुक्रवार को बवंडर बनी ‘रामायण’, 1100 करोड़ के पार पहुंची रणबीर की फिल्म

‘धुरंधर’-‘जवान’ पर मंडराया खतरा, शुक्रवार को बवंडर बनी ‘रामायण’, 1100 करोड़ के पार पहुंची रणबीर की फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी पौराणिक ड्रामा ‘रामायण’ एक शानदार शुरुआती सप्ताह के बाद, सिनेमाघरों में अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़े हुए है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और अभी भी इसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। यही नहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म तेज रफ्तार से भाग रही है। हाल ही में टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने भी फिल्म के कलेक्शन पर प्रतिक्रिया दी थी और खुशी जाहिर की थी। रणबीर कपूर स्टारर ये फिल्म अब तक कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ने की तैयारी में है। तो चलिए जानते हैं अब तक ‘रामायण’ कितनी कमाई कर चुकी है।

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 64.85 करोड़ से इसने ओपनिंग की और दूसरे दिन 48.05 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 69.80 करोड़, चौथे दिन 56.15 करोड़, पांचवे दिन 107.50 करोड़, छठे दिन 94.10 करोड़, सातवें दिन 70.65 करोड़  और आठवें दिन 53.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म के नौंवे दिन यानी दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने 47.85 करोड़ और विदेश में 25 करोड़ कलेक्शन किया।

‘रामायण’ का 9वें दिन का कलेक्शन

9वें दिन, ‘रामायण’ ने 22,948 शोज के जरिए 47.85 करोड़ की नेट कमाई की और इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 732.20 करोड़ कमा लिए हैं। नौवें दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में की। हिंदी में फिल्म ने 18,344 शोज से 36.25 करोड़, मलयालम में 1,062 शोज से 3.25 करोड़, तमिल में 1,160 शोज से 2.75 करोड़, कन्नड़ में 850 शोज से 3.00 करोड़ और तेलुगु में 1,532 शोज से 2.60 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही, भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 732.20 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ हो गया है।

विदेशों में ‘रामायणः पार्ट 1’ की कमाई

विदेशों में, फिल्म ने 9वें दिन 25.00 करोड़ कलेक्ट किए, जिससे विदेशों में फिल्म ने 378.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,110.70 करोड़ हो गया है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की भी संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म बड़ा कीर्तिमान रचती दिख सकती है।

‘धुरंधर’-‘पठान’ के लाइफटाइम कलेक्शन पर मंडराया खतरा

‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब रणबीर कपूर की ‘रामायणः पार्ट 1’, शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने की तैयारी में दिख रही है। ‘जवान’ का लाइफटाइम कलेक्शन 1,160 करोड़ है, जिससे अब ‘रामायण’ बस चंद कदम दूर ही दिख रही है और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ने के लिए भी ‘रामायण’ तैयार दिख रही है। ‘धुरंधर’ का लाइफटाइम कलेक्शन 1,356 करोड़ है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस वीकेंड पर ‘रामायण’, ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम कलेक्शन के बेहद नजदीक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ के भरत से है रणबीर कपूर का पुराना रिश्ता, एक ही स्कूल में हुई पढ़ाई, साथ खेलते थे क्रिकेट

Latest Bollywood News





Source link

You may also like

Leave a Comment