Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: स्काउट की हालत देख मां का छलका दर्द, बोली- मैं चाहती हूं कि मेरे बेटे के साथ ऐसा न हो

Bigg Boss 20: स्काउट की हालत देख मां का छलका दर्द, बोली- मैं चाहती हूं कि मेरे बेटे के साथ ऐसा न हो

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है. कभी दोस्तों के बीच दरार आ रही है, तो वहीं दो लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों पर जमकर लड़ाईयां हो रही है. लेकिन इस बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें घर के कंटेस्टेंट स्काउटओपी ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

आपको बता दें कि यंग डीएसए और लव गिल के बीच काफी विवाद चल रहा है. वहीं अब स्काउट ने नेशनल टेलीविजन पर अपना सिर मुंडवा लिया है. दरअसल, स्काउट का बदला हुआ लुक देखकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी काफी हैरान हो रहे हैं. वहीं अब स्काउट की मां भी बेटे के सपोर्ट में आईं हैं और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.

यंग डीएसए और स्काउटओपी की हुई हाथापाई

दरअसल, बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि स्काउटओपी और यंग डीएसए के बीच काफी जबरदस्त लड़ाई हुई थी. वहीं यह मामला देखते ही देखते काफी ज्यादा बढ़ गया और स्काउट ने यंग को धक्का मार दिया था. हालांकि, इस दौरान घर में मौजूद सदस्यों ने बीच-बचाव किया था. 



Source link

You may also like

Leave a Comment