Last Updated:
कम बजट की फिल्मों की सफलता की बात हो तो आजकल एक मलयालम फिल्म की धूम मची हुई है. बॉक्स ऑफिस पर ये हनुमान अंश की तरह सुपर-डुपरहिट हुई. चलिए Pradhama Drishtya Kuttakkar Box Office कलेक्शन, कास्ट, कहानी से लेकर हर डिटेल बताते हैं.
जहां एक तरफ छोटे बजट की हनुमान अंश ने झामफाड़ कमाई की, वहीं दूसरी ओर ‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ (Pradhama Drishtiya Kuttakkar) जैसी दमदार फिल्म भी है जिसने बिल्कुल वैसा ही कारनामा किया. ये भी हनुमान अंश की तरह छोटे बजट की फिल्म थी और एक महीना बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया. चलिए ‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ का बजट, कलेक्शन और कास्ट के बारे में बताते हैं. (Image:Insta/shahad_k_muhammad)
‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ का हिंदी में मतलब होता है ‘पहली नजर में दोषी’. ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी और इसने एक महीने से भी ज्यादा का समय बॉक्स ऑफिस पर गुजार लिया है. (Image:Insta/shahad_k_muhammad)
जहां एक तरफ टॉक्सिक से लेकर द पैराडाइज जैसी बिग बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी. वहीं ‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ जैसी फिल्म सुपरहिट निकली. 2 घंटे 38 मिनट की फिल्म में दृश्यम 3 जैसा ही जबरदस्त थ्रलिर देखने को मिलता है. (Image:Insta/shahad_k_muhammad)
Add News18 as
Preferred Source on Google
शाहद नीलांबुर के निर्देशन में बनी फिल्म एक मलयालम क्राइम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म है जिसमें पार्वती थिरुवोधु, मैथ्यू थॉमस, विजयराघवन और सिद्धार्थ भरतन जैसे सितारे नजर आए. थिएटर के बाद अब ये नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है जिसे दर्शक घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं. (Image:Insta/shahad_k_muhammad)
‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ की कहानी की बात करें तो ये एक ऐसी महिला की कहानी है जो पति के गुजर जाने के बाद उसकी जगह पर पुलिस विभाग में भर्ती होती हैं. एक दिन वह ऐसे जाल में फंस जाती है जहां जबरदस्त टर्न और ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. यही वजह है कि लोग इसकी सस्पेंस की तुलना दृश्यम से भी कर रहे हैं. (Image:Insta/shahad_k_muhammad)
koimoi के मुताबिक, ‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 30.89 का ग्रोस कलेक्शन किया है तो नेट कलेक्शन 26 करोड़ रुपये से अधिक रहा. पहले हफ्ते ने बॉक्स ऑफिस पर 11.54 करोड़ तो दूसरे हफ्ते 8.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. (Image:Insta/shahad_k_muhammad)
‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ के बजट की बात करें तो इसे 3.5 करोड़ रुपये में बनाया गया है. इस हिसाब से इसका ROI यानी रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 648% रहा. इस हिसाब से ये फिल्म सुपरडुपर हिट साबित होती है. (Image:Insta/shahad_k_muhammad)
‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ के जबरदस्त कंटेंट ने एक बार फिर मलयालम सिनेमा की तारीफ करने पर फैंस को मजबूर कर दिया है. मॉलीवुड में पहले भी ऐसी सस्ती और शानदार फिल्में देखने को मिली है जिसने पूरे देश को इंप्रेस किया है. मॉलीवुड की फिल्मों को लोग ओटीटी पर भी खूब देखते हैं. (Image:Insta/shahad_k_muhammad)
