Home Box OfficeJailer 2 BO Day 1 Prediction: वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की ओपनिंग करेगी ‘जेलर 2’? ‘टूटेंगे ‘धुरंधर’- ‘टॉक्सिक’ से ‘जवान’-‘एनिमल’ के रिकॉर्ड!

Jailer 2 BO Day 1 Prediction: वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की ओपनिंग करेगी ‘जेलर 2’? ‘टूटेंगे ‘धुरंधर’- ‘टॉक्सिक’ से ‘जवान’-‘एनिमल’ के रिकॉर्ड!

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत ने ‘जेलर 2’ के साथ सिनेमाघरों में वापसी की है. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेटं हैं. ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी. गौरतलब है कि साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की इस सीक्वल ने भारत और विदेशों में एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़ों दर्ज किए हैं. ऐसे में  नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक दर्ज कर सकती है.

जेलर 2 कितने करोड़ से कर सकती है वर्ल्डवाइड ओपनिंग?
फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के लिए दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से पहले ही 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि ‘जेलर 2’ अपने पहले दिन वर्ल्डवाइड 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. अगर ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म करती है, तो यह कई बड़ी भारतीय फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है.

तमिल सिनेमा की वर्ल्डवाइड तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है
अगर ‘जेलर 2’ अपने पहले दिन दुनिया भर में 120 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करती है, तो यह तमिल सिनेमा के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है. इस मामले में केवल ‘कुली’ (जिसकी वर्ल्डवाइड ओपनिंग 151 करोड़ रुपये बताई गई है) और ‘लियो’ (142 करोड़ रुपये) ही इससे आगे रहेंगी. यह फिल्म रजनीकांत की ‘जेलर’ (जिसने दुनिया भर में 91 करोड़ रुपये कमाए थे) और ‘2.0’ (जिसने 93 करोड़ रुपये की कमाई की थी) की पहले दिन की कमाई को भी पीछे छोड़ सकती है.

टॉक्सिक, धुरंधर को देगी मात?
अगर इसका ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है, तो ‘जेलर 2’ यश की ‘टॉक्सिक’ (136 करोड़ रुपये की ओपनिंग), शाहरुख खान की ‘जवान’ (129 करोड़ रुपये की कमाई) और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (जिसने पहले दिन 116 करोड़ रुपये कमाए थे) जैसी फिल्मों से भी आगे निकल सकती है. हालांकि, इस फिल्म के ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ने की उम्मीद नहीं है, जिसने 203 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस साल की सबसे बड़ी भारतीय ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है. फिर भी, ‘जेलर 2’ आसानी से ‘धुरंधर’ की 41 करोड़ रुपये की ओपनिंग को पीछे छोड़ सकती है.



Source link

You may also like

Leave a Comment