पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर कपूर की ‘रामायण’, दुनियाभर में कमाए 155 करोड़; भारतीय सिनेमा में बनाया नया रिकॉर्ड


Ramayana Box Office : हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए रिलीज के पहले दिन 155 करोड़ रुपये की सकल कमाई की है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पांच नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में दिवाली से पहले रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन की सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ”दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले दिन 155 करोड़ रुपये की जबरदस्त सकल कमाई की है। इसके साथ ही यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में दिवाली से पहले रिलीज होने वाली फिल्मों में पहले दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।” निर्माताओं ने फिल्म की शानदार शुरुआत का श्रेय दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को दिया।

उन्होंने कहा कि दिवाली से ठीक पहले का समय आमतौर पर फिल्मों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि त्योहार की तैयारियों और लोगों की यात्रा के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या प्रभावित होती है। इसके बावजूद सुबह के शुरुआती शो से ही सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी रही। ‘रामायण: पार्ट वन’ भारतीय महाकाव्य पर आधारित दो भागों वाली फिल्म का पहला हिस्सा है। इसका निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है।



Source link

Related posts

4 दिसंबर को होगा महा क्लैश! श्रद्धा कपूर की ईठा से टकराएगी सलमान खान की मातृभूमि, Bollywood Hindi News

Ramayana Box Office Day 1: रणबीर कपूर की फिल्म ने Animal और Pathaan को पछाड़ा, Adipurush से रह गई पीछे

‘जेलर 2’ के लिए रोड़ा बनी ‘रामायण’, फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड