Home Viralप्रयागराज संगम क्षेत्र में वसूली: श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस को रोककर लिए 10 हजार रुपये, VIDEO वायरल

प्रयागराज संगम क्षेत्र में वसूली: श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस को रोककर लिए 10 हजार रुपये, VIDEO वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एक तरफ स्लीपर बस के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वहीं मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो ने खलबली मचा दी है। परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी रणविजय सिंह चौहान के सरकारी वाहन में बैठकर एक व्यक्ति रुपये गिनते नजर आ रहा है। यह पूरा वीडियो परेड मैदान के पास का बताया जा रहा है। हालांकि इस प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता। वहीं, परिवहन विभाग के अधिकारी चालान के रुपये लेने की बात कह रहे हैं।

मंगलवार शाम को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। इसे परेड मैदान के पास का बताया जा रहा है। यात्रीकर अधिकारी रणविजय सिंह चौहान का सरकारी वाहन खड़ा नजर आता है। पीछे एक स्लीपर बस खड़ी थी और श्रद्धालु नीचे उतरे हुए थे। सरकारी कार के भीतर पीछे की सीट पर एक व्यक्ति बैठा था, वह कार के गेट के पास खड़े व्यक्ति द्वारा दिए गए रुपये को गिन रहा था।

यह वीडियो सामने आने के बाद 10 हजार रुपये वसूले जाने की बात सामने आने लगी है। यही नहीं रुपये गिनने वाले व्यक्ति को यात्रीकर अधिकारी रणविजय सिंह चौहान का रिश्तेदार बताया जा रहा है। खबर परिवहन विभाग के अधिकारियों को मिली तो खलबली मच गई।

यात्रीकर अधिकारी रणविजय सिंह चौहान का कहना है कि रुपये गिनने वाला व्यक्ति पुष्पेंद्र सिंह है। वह उनका रिश्तेदार है। वाहन चलाने के लिए कोई सरकारी चालक नहीं है, जिस कारण उसे प्राइवेट चालक के रूप में रखा है। जिस स्लीपर बस से वसूली की बात कही जा रही है, वह गलत है। बस का 41 हजार का चालान किया गया था। इसमें 23 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जबकि 18 हजार नकद दिए गए थे।

आरटीओ प्रवर्तन एसपी सिंह का कहना है कि सरकारी वाहन में यात्रीकर अधिकारी मौजूद थे। वह आगे की सीट पर थे। हां, पीछे की सीट पर चालक क्यों बैठा था और वह रुपये क्यों गिन रहा था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment