Home Viralफ्लाइट में चुपचाप एयर होस्टेस की बना रहा था वीडियो, कैमरे पर पड़ी नजर और फिर जो हुआ… – Air Hostess Viral Video Waves At The Camera While On Duty Internet Users Ask The Gesture Really Mean

फ्लाइट में चुपचाप एयर होस्टेस की बना रहा था वीडियो, कैमरे पर पड़ी नजर और फिर जो हुआ… – Air Hostess Viral Video Waves At The Camera While On Duty Internet Users Ask The Gesture Really Mean

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोगों की छोटी सी हरकत भी चर्चा का विषय बन जाती है। अब फ्लाइट के अंदर का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक एयर होस्टेस अपनी ड्यूटी करती नजर आ रही है। वह यात्रियों को फ्लाइट से जुड़ी जरूरी जानकारी दे रही होती है। इसी दौरान उसकी नजर एक यात्री के कैमरे पर पड़ जाती है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है। 

 कैमरे की तरफ देखा और हिला दिया हाथ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर होस्टेस फ्लाइट के टेक ऑफ के दौरान यात्रियों को गेट और प्लेन के एंट्री और एग्जिट से जुड़ी जानकारी दे रही है। तभी उसे महसूस होता है कि कोई उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वह कैमरे की तरफ देखती है और बड़े ही शालीन अंदाज में हाथ हिलाती है। इसके बाद वह दोबारा अपने काम में लग जाती है। यही छोटा सा जेस्चर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देखने वाले कई यूजर्स का कहना है कि शायद एयर होस्टेस ने हाथ हिलाकर वीडियो बनाने वाले शख्स को प्यार से वीडियो बंद करने का इशारा किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Sajan Gwaliya (@aviator_sajan_gwaliya)

लोगों ने पूछा – आखिर वीडियो बनाने की जरूरत क्या थी?

वीडियो को इंस्टाग्राम पर साजन ग्वालिया नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि बादलों के ऊपर एक लाइफस्टाइल है। वीडियो के सबटाइटल में उन्होंने एयर होस्टेस के एक बार हाथ हिलाने को लेकर भी मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को 86 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

 कुछ यूजर्स ने बताया स्क्रिप्टेड

वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर्स ने एयर होस्टेस के अंदाज की तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि वह हाथ हिलाकर शालीनता से वीडियो बनाने से मना कर रही होगी। दशरथ पुरोहित नाम के एक यूजर ने दावा किया कि उनके साथ भी फ्लाइट में ऐसा हुआ था और एयर होस्टेस ने उन्हें वीडियो बनाने से रोक दिया था। एक और यूजर ने लिखा कि हो सकता है एयर होस्टेस हाथ दिखाकर प्यार से वीडियो बनाने से मना कर रही हो। वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बता रहे हैं।





Source link

You may also like

Leave a Comment