Last Updated:
स्कूल ड्रेस में बैठी बच्ची की कॉपी की शानदार हैंडराइटिंग ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया. अक्षरों की सफाई और एक जैसी लिखावट देखकर लोग तारीफ करने लगे.कुछ यूजर्स ने मजाक में सवाल किया कि इतनी परफेक्ट लिखावट कहीं AI की मदद से तो नहीं तैयार की गई? वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
School Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों से जुड़े कई वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. कभी किसी बच्चे की मासूमियत लोगों को हंसा देती है तो कभी उनकी कोई खास प्रतिभा देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. इन दिनों एक छोटी बच्ची की कॉपी और उसकी बेहद साफ-सुथरी हैंडराइटिंग का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
स्कूल ड्रेस में बैठी बच्ची की कॉपी ने खींचा ध्यान
वायरल वीडियो में एक बच्ची स्कूल ड्रेस पहने क्लासरूम में बैठी नजर आती है. उसके सामने उसकी कॉपी रखी हुई है, जिसमें लिखावट इतनी खूबसूरत दिखाई दे रही है कि पहली नजर में कई लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है. अक्षरों की बनावट, उनके बीच की दूरी और पूरी लाइन में एक जैसी लिखावट देखकर यूजर्स लगातार बच्ची की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद लोगों का ध्यान बच्ची से ज्यादा उसकी कॉपी पर टिक गया.
कहीं ये AI से तो नहीं लिखी गई?
बच्ची की हैंडराइटिंग देखकर सोशल मीडिया पर मजेदार बहस भी शुरू हो गई. कुछ यूजर्स को लिखावट इतनी परफेक्ट लगी कि उन्होंने मजाक में सवाल कर दिया कि कहीं यह किसी AI टूल का कमाल तो नहीं है. इसी वजह से वीडियो शेयर करने वाले पोस्ट में AI मॉडल Grok को भी टैग किया गया. पोस्ट के साथ सवाल किया गया कि आखिर यह लिखावट असली है या AI की मदद से तैयार की गई है. हालांकि, वायरल वीडियो को देखकर अकेले यह कहना संभव नहीं है कि लिखावट AI से बनी है या वास्तव में बच्ची की अपनी हैंडराइटिंग है. यह खबर भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध वायरल जानकारी पर आधारित है. न्यूज18 इस वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है.
इस बच्ची की हैंडराइटिंग देखिए कितनी अच्छी है
@grok ये लिखावट ओर्जिनल है या AI से लिखा गया है https://t.co/GaiLcY71e7
