Home Viralबंगला साहिब गुरुद्वारे का वायरल वीडियो:जूते पहनकर जाने के दावे पर पुलिस ने बताई सच्चाई, अब होगी कार्रवाई – Delhi Police Reveals Truth Behind Viral Video Of Bangla Sahib Gurudwara

बंगला साहिब गुरुद्वारे का वायरल वीडियो:जूते पहनकर जाने के दावे पर पुलिस ने बताई सच्चाई, अब होगी कार्रवाई – Delhi Police Reveals Truth Behind Viral Video Of Bangla Sahib Gurudwara

by BollywoodNewsAndMovie


दिल्ली में शनिवार को सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें कुछ पुलिसकर्मी जूते पहने दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर गुरुद्वारे में पुलिसकर्मियों के जूते पहनकर प्रवेश करने का दावा किया जा रहा था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी कर वीडियो की वास्तविक स्थिति बताई है।

 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, वीडियो में पुलिसकर्मी उस साझा गलियारे से गुजरते दिखाई दे रहे हैं, जिसका इस्तेमाल सभी श्रद्धालु गुरुद्वारे में प्रवेश करने से पहले जूते उतारने के स्थान तक पहुंचने के लिए करते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि गुरुद्वारे में आने वाले सभी श्रद्धालु इसी प्रक्रिया का पालन करते हैं। दिल्ली पुलिस ने इस प्रक्रिया को दर्शाने वाला एक वीडियो भी साझा किया है।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को दुर्भावनापूर्ण मंशा से फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य एक सम्मानित धार्मिक समुदाय की भावनाओं को आहत करना और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ना है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment