Home Viralबैंक के बाहर पत्नी के साथ डिनर करता दिखा सिक्योरिटी गार्ड, सादगी भरे पल ने जीत लिया लोगों का दिल!

बैंक के बाहर पत्नी के साथ डिनर करता दिखा सिक्योरिटी गार्ड, सादगी भरे पल ने जीत लिया लोगों का दिल!

by BollywoodNewsAndMovie


Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं, जो बिना किसी दिखावे के जिंदगी की एक खूबसूरत सीख दे जाते हैं. इन दिनों मुंबई से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें एक सिक्योरिटी गार्ड बैंक के बाहर बैठकर अपनी पत्नी के साथ खाना खाता नजर आ रहा है. पत्नी अपने पति के लिए घर से खाना लेकर पहुंची है, ताकि दोनों काम के बीच मिले थोड़े से समय में साथ बैठकर भोजन कर सकें. इस साधारण से पल ने जहां कई लोगों का दिल छू लिया, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए हैं.

पत्नी के साथ बैठकर किया डिनर

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए करीब 20 सेकंड के वीडियो में एचडीएफसी बैंक के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड अपनी पत्नी के साथ डिनर करता दिखाई देता है. दोनों साथ बैठकर खाना खाते नजर आते हैं. इस पल में न कोई खास इंतजाम है और न ही किसी तरह का दिखावा, लेकिन उनके साथ बिताए जा रहे समय ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

मुंबई के रहने वाले ज्ञानद भट्ट ने शुक्रवार को यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने इस दृश्य को रिश्ते की खूबसूरती से जोड़ते हुए बताया कि पत्नी अपने पति के लिए खाना लेकर आई, ताकि दोनों साथ बैठ सकें और दिनभर की व्यस्तता के बीच कुछ पल एक-दूसरे के साथ बिता सकें.

जिंदगी में असल मायने रखने वाली चीजें रिश्ते हैं

ज्ञानद भट्ट ने अपनी पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि आज के दौर में कई बार लोगों की सफलता को करियर, पैसे और सामाजिक हैसियत से मापा जाता है. ऐसे में यह छोटा-सा दृश्य याद दिलाता है कि जिंदगी की खुशियां केवल बड़ी उपलब्धियों या महंगी चीजों में नहीं होतीं. उनके मुताबिक, किसी अपने का साथ, परवाह और साथ बिताया गया समय भी बेहद कीमती होता है. वीडियो देखने वाले कई लोगों ने भी इसी भावना से सहमति जताई और इसे सच्चे साथ की मिसाल बताया है.

विज्ञापन

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने सिक्योरिटी गार्ड को खुशकिस्मत बताया कि उसे साथ निभाने वाली पत्नी मिली है. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि किसी की देखभाल करना, उसके लिए खाना बनाना और जरूरत के समय साथ खड़ा रहना प्यार जताने के तरीके हैं. हालांकि, सभी लोगों की राय एक जैसी नहीं रही. कुछ यूजर्स ने वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर निजता का सवाल उठाया है. उनका कहना था कि किसी की अनुमति के बिना उसके निजी पलों को रिकॉर्ड करना और सार्वजनिक करना उचित नहीं है.



Source link

You may also like

Leave a Comment