Home Box Officeबाप-बेटी की इमोशनल फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 7 गुना कमाई के बाद OTT पर मारी दहाड़, नंबर 1 की कुर्सी पर किया कब्जा

बाप-बेटी की इमोशनल फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 7 गुना कमाई के बाद OTT पर मारी दहाड़, नंबर 1 की कुर्सी पर किया कब्जा

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

साल 2026 की एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त गदर मचा रही है. पिता और बेटी के अटूट रिश्ते पर बुनी गई मूवी ने पहले बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया है. खास बात है कि यह मूवी पिछले कुछ दिनों टॉप पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपको बहुत इमोशनल कर देगा.

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की एक दिल छू लेने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रही है. पिता और बेटी के बेहद भावुक रिश्ते पर बुनी गई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर लागत से 7 गुना से भी ज्यादा कमाई की. अब इसने ओटीटी की दुनिया में कदम रखते ही नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘इरुमुडी’ है. (फोटो साभार: Instagram@raviteja_2628)

मास महाराजा रवि तेजा ने इस तेलुगु फिल्म में अपने एक्शन अवतार से अलग पिता त्रिनाध की भूमिका निभाई है, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा. उनकी पत्नी का रोल प्रिया भवानी शंकर ने निभाया है, जबकि बेटी मनम्मा के रोल में नक्षत्रा ने अपनी मासूमियत से पूरी महफिल लूट ली. (फोटो साभार: Instagram@raviteja_2628)

फिल्म की पूरी कहानी एक पिता और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है. त्रिनाध अपनी बेटी की खुशी के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता है. उसे किसी चीज की कमी नहीं होने देता. त्रिनाध के लिए सिर्फ अपनी बच्ची बेटी नहीं, बल्कि वह गांव की हर बच्ची को बेटी समान मानता है. अगर किसी बच्ची पर कोई बुरी नजर डाले तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाता. (फोटो साभार: Instagram@raviteja_2628)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब त्रिनाध की बेटी की हत्या हो जाती है. इसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आता है. फिल्म का क्लाइमैक्स बहुत इमोशनल कर देने वाला है, जो यकीनन आपके आंखों में आंसू ला देगा और यही फिल्म की असली जान है. एक्शन, इमोशन और फैमिली ड्रामा से भरपूर यह मूवी अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है. (फोटो साभार: Instagram@raviteja_2628)

जब रवि तेजा की यह फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब इसे लेकर कुछ खास उम्मीदें नहीं थी. महज 35 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और माउथ-पब्लिसिटी के दम पर सिनेमाघरों में आंधी ला दी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये का बिजनेस कर इतिहास रच दिया. (फोटो साभार: Instagram@mythriofficial)

अपनी मूल लागत से 7 गुना से भी ज्यादा कमाई करके रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने साल की सबसे मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज कर लिया. अब ओटीटी पर भी इस मूवी ने दर्शकों को अपनी मुरीद बना लिया है. इसे खूब देखा जा रहा है और यही वजह से ‘इरुमुडी’ दर्शकों की पहली पसंद बनी गई है. (फोटो साभार: Instagram@raviteja_2628)

रवि तेजा की यह फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत हिंदी भाषा में रिलीज हुई और कुछ ही घटों में इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा लिया. यह मूवी ने नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर डेरा डाल लिया है. (फोटो साभार: Instagram@raviteja_2628)

अगर आपने अभी तक रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ को नहीं देखा तो कोई बात नहीं. अब आप इसका लुत्फ नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में उठा सकते हैं और यह लगातार ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग बनी हुई है. आईएमडीबी पर इस मूवी को 10 में से 7.1 रेटिंग मिली है. इस फिल्म को शिवा निर्वाण ने लिखा और डायरेक्ट किया है. (फोटो साभार: Instagram@raviteja_2628)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment