Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस’ के Ex टैलेंट मैनेजर के चौंकाने वाले दावे, करोड़ों में पेमेंट, ‘लूजर’ काजी तौकीर, पर्दे के पीछे का सच! – anand chavan talent manager at endemol and the insider who cast 15 seasons of bigg boss revealed the secrets inside

‘बिग बॉस’ के Ex टैलेंट मैनेजर के चौंकाने वाले दावे, करोड़ों में पेमेंट, ‘लूजर’ काजी तौकीर, पर्दे के पीछे का सच! – anand chavan talent manager at endemol and the insider who cast 15 seasons of bigg boss revealed the secrets inside

by BollywoodNewsAndMovie


रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ जितना लोगों को दिखाया जाता है, उससे अधिक वे पर्दे के पीछे के बारे में जानना चाहते हैं। अब यहां बिग बॉस से जुड़े एक खास शख्सियत ने इस शो से जुड़े हैरान करने वाले राज खोले हैं। कंटेस्टेंट को चुनने से लेकर उनकी फीस, हर चीज के बारे में उन्होंने बात की है।

हाइलाइट्स

  • Endemol के टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान ने ‘बिग बॉस’ से जुड़ी कई सच्चाइयां दुनिया को बताई हैं
  • उन्होंने कहा- इस शो के लिए शाहरुख खान से लेकर करण जौहर तक को भी अप्रोच किया गया था
  • आनंद ने कहा- 5-6 साल पहले काजी को लेना चाहिए था लेकिन उस टाइम पर बोला कि नहीं यार, वो लूजर है
Anand Chavan Talent Manager at Endemol
काजी को लेकर बोले बिग बॉस टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान
‘बिग बॉस’ एक ऐसा रिएलिटी शो बन चुका है जिसका इसके फैंस को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शो के अब तक 20 सीजन आ चुके हैं। हालां, ‘बिग बॉस’ के पीछे की कहानी को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं। अब पूर्व वॉइस प्रेसिडेंट और Endemol के टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान ने ‘बिग बॉस’ से जुड़ी वो सच्चाइयां दुनिया को सुनाई है जिसके बारे में पहले किसी को कुछ नहीं पता था। आनंद चौहान ‘बिग बॉस’ के 15 सीजन से जुड़े रहे हैं और वो यहां लेकर आए हैं शो के पीछे की कहानियां।

ये वो शख्स हैं जिन्होंने 15 सीजन में बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को इन्वाइट किया है और उनके साथ डील्स क्रैक की है, पैसे की बातें की है। सिद्धार्थ कन्नन के शो पर Endemol के एक्स वाइस प्रेसिडेंट रहे आनंद चौहान ने ‘बिग बॉस’ से जुड़े सारे प्रॉसेस के राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड के शो ‘बिग ब्रदर्स’ से प्रेरित इस शो का नाम जब ‘बिग बॉस’ रखा गया तो सारे A लिस्टर्स एक्टर्स के नाम खंगाले गए।

‘बिग बॉस’ शुरू हुआ तो ए-लिस्ट स्टार्स को लेने की थी प्लानिंग

उन्होंने कहा, ‘जब हमने उनको अप्रोच किया तो रिएलिटी पता लगा कि ए-लिस्टर्स शो में आने के लिए नहीं मानेंगे। उस टाइम पर राखी सावंत का नाम आया, उस टाइम अमित साध का नाम आया, राहुल रॉय, रवि किशन का नाम आया। लोगों को यकीन नहीं होगा कि जब हमने ये मिक्स्ड ग्रुप बनाया तो उस टाइम एंकरिंग के लिए तब की एक लेडी एंकर करने वाली थी जो टेलिविजन की टॉप की एक्ट्रेस थी। लेकिन हम ये दावा कर रहे थे के बॉलीवुड के 13 बड़े एक्टर्स लेकिन ये इनमें से कई ऐसे नहीं थे। तो हमने सोचा कम से कम होस्ट तो बॉलीवुड से लें। तब जाकर मैंने अरशद वारसी का नाम सजेस्ट किया। तब मुन्ना भाई बहुत ही हिट था। अरशद को भी था कि नहीं यार, मुझे नहीं करना है टेलिविजन। मैंने कहा- एक बार बैठो, आप सुन लो। ये पहली बार हो रहा है। ऐसे करके अरशद को तैयार किया।’