‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए । उन्होंने ट्रोलर्स की जमकर क्लास ली। साथ ही अभिनेत्रियों की ओर से भी सलमान ने ट्रोलर्स पर जमकर विरोध जताया।
सलमान ने पैपराजी पर क्या कहा था?
अजीब-अजीब एंगल्स से फोटो या वीडियो लेने वाले पैपराजी को लेकर भी सलमान ने बात की। उन्होंने कहा, ‘पैपराजी हिप के शॉट लेते हैं, टांगों के शॉट लेते हैं और अगर पीछे से शॉट मिल जाए तो वो भी लेते हैं। इनमें से कोई भी हीरोइन, कोई भी लड़की इसे पसंद नहीं करती। मेरी अपनी बहन चल रही होती है, तो पीछे से उसका शॉट ले रहे होते हैं और कैप्शन डालते हैं, ‘पहचानो ये कौन है?’
सलमान ने कहा, ‘मैं लड़कियों से कह रहा हूं कि अगर ऐसा हो तो घूम के एक चमत मारो और बोलो, ‘अपनी मां-बहन का शॉट ले लो।’ कितने घटिया लोग हैं! ये कैसी मानसिकता है?’
