एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने का अब ट्रेंड सा बन गया है। इस तरह मेकर्स को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ-साथ ओटीटी डील से भी फाइनेंशियली फायदा पहुंचता है। लेकिन सबसे ज्यादा फायदा उन फिल्मों का है जो बॉक्स ऑफिस चली ही नहीं वहीं ओटीटी पर उन्हें दूसरा जीवन मिला।
बॉक्स ऑफिस पर रही थी डिजास्टर
एक ऐसी ही फिल्म इस वक्त ओटीटी (OTT) पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। यह फैंटेसी फिल्म 2 साल पहले यानी 2024 में रिलीज हुई थी और अब 2026 में टॉप 10 में धाक जमाकर बैठी हुई है। यह फिल्म लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 106 करोड़ रुपये की कमाई की और फ्लॉप साबित हुई।
क्या है फिल्म की कहानी?
जेटा (Suriya) नाम का एक लड़का रूस की एक गुप्त बायोमेडिकल लैब से भाग निकलता है, जहाँ बच्चों पर सुपरपावर देने और दिमाग की क्षमता बढ़ाने के लिए एक्सपेरिमेंट किए जाते थे।
-1789889461260.webp)
जेटा गोवा जाता है और फ्रांसिस थियोडोर का पीछा करने लगता है, जो पुलिस के साथ काम करने वाला एक चालाक बाउंटी हंटर है।
फ्रांसिस और जेटा के बीच एक अनोखा और गहरा रिश्ता बन जाता है, क्योंकि फ्रांसिस उस लड़के को दुश्मन ताकतों और लैब के एजेंट्स से बचाने की कोशिश करता है जो उसका पीछा कर रहे होते हैं।
एक हजार साल पहले, अलग-अलग कबीलों वाले पांच द्वीपों के समूह को बाहरी ताकतों और कबीलों के आपसी झगड़ों जैसे खतरों का सामना करना पड़ता है। कंगुवा (Suriya), पेरुमाची कबीले का एक बहादुर योद्धा राजकुमार है जो अपने लोगों की रक्षा करने और एक छोटे लड़के से किए गए अहम वादे को पूरा करने के लिए लड़ता है।
-1789889488776.webp)
फ्रांसिस को धीरे-धीरे एहसास होता है कि उसकी रक्षा करने की जबरदस्त भावना और जेटा के साथ उसका जुड़ाव, एक अधूरे वादे और 950 साल पहले कंगुवा के तौर पर बिताई गई उसकी पिछली जिंदगी से जुड़ा है।
-1789889507398.webp)
2 साल पुरानी फिल्म की ओटीटी पर चमकी किस्मत
इस वक्त कंगुवा, जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ट्रेंड कर रही है। टॉप 10 में यह 5वें नंबर पर धाक जमाकर बैठी हुई है। 155 मिनट की फिल्म 14 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी। इसमें सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पटानी ने लीड रोल प्ले किया था।
