Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ के गुल्‍लू पहले से हैं शादीशुदा? कनिका मान से बढ़ती नजदीकियों के बीच सामने आई दुल्‍हन की तस्‍वीर! – bigg boss 20 kushal tanwar viral wedding photo amidst closeness with kanika mann

‘बिग बॉस 20’ के गुल्‍लू पहले से हैं शादीशुदा? कनिका मान से बढ़ती नजदीकियों के बीच सामने आई दुल्‍हन की तस्‍वीर! – bigg boss 20 kushal tanwar viral wedding photo amidst closeness with kanika mann

by BollywoodNewsAndMovie


‘spiltsvilla x6’ से फेम पाने वाले कुशल तंवर उर्फ गुल्लू की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ‘बिग बॉस 20’ में कनिका मान के साथ बढ़ती नजदीकियों के बीच ये फोटो सर्कुलेट कर दावा किया जा रहा है कि गुल्लू पहले से शादीशुदा हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये फोटो सच्ची है या नहीं।

kushal tanwar wedding viral photo
बिग बॉस 20 के कुशल तंवर की शादी की फोटो वायरल
‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी एक हफ्ते भी नहीं हुए हैं और घर के अंदर ग्रुप बनने लगे हैं, लव एंगल शुरू हो गया है! शो में टिके रहने के लिए रोमांटिक एंगल का दांव बहुत पुराना है। इस बार यह कसर गुल्‍लू उर्फ कुशल तंवर और कनिका मान निकाल रहे हैं। शुरुआती दो-तीन एपिसोड के बाद ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। हालांकि, कई दर्शक इसे बस खेल का हिस्‍सा मान रहे हैं। लेकिन इस बीच एक दिलचस्‍प दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ के विनर गुल्‍लू पहले से शादीशुदा हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर इस दावे के समर्थन में शादी की एक तस्‍वीर भी शेयर की जा रही है। हालांकि, इसकी सच्‍चाई की पुष्‍ट‍ि नहीं हो सकी है।

गुल्‍लू की शादी का यह दावा सिर्फ वायरल फोटो तक सीमित नहीं है। दर्शक यह भी कह रहे है कि पिछले रियलिटी शोज में भी कुशल तंवर ने जीत हासिल करने के लिए ऐसी ही स्ट्रैटेजी अपनाई थी। अब सवाल उठना लाजिमी है कि क्‍या वाकई गुल्‍लू की शादी हो चुकी है? फैंस यह भी उम्‍मीद कर रहे हैं कि यदि ‘बिग बॉस 20’ में कनिका के साथ गुल्‍लू की नजदीकियां और बढ़ती हैं और ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान इसको लेकर जरूर कुछ कहेंगे!

शादी की फोटो वायरल, कुशल तंवर पर टूटा सवालों का पहाड़

रियलिटी शोज में कुशल तंवर को फैंस का फुल स्पोर्ट मिलता रहा है। कुशल तंवर अब तक तीन रियलिटी शोज के विजेता रह चुके हैं। 2025 में ‘MTV Roadies XX’, 2026 में ‘MTV Splitsvilla X6’ और 2026 में ही ‘Maa Hai Na’ जीतकर गुल्लू ने रियलिटी शोज जीतने में अपना नाम ऊंचा किया है। अब फैंस की आंखें ‘बिग बॉस 20’ पर हैं। हालांकि अब बहस उनकी वायरल हो रही फोटो पर छिड़ गई है, फैंस उन्हें स्पोर्ट कर रहे हैं जबकि कुछ लोग उनपर सवाल उठा रहे हैं।

पहले भी शादी की फोटो हुई थीं वायरल, कुशल तंवर ने बताया था फेक

इससे पहले भी एक बार इन्हीं फोटोज को लेकर लोगों ने गुल्लू को सवालों में घेर लिया था। जिसपर उनका बयान आया था कि ये तस्वीर नकली हैं। इन वायरल तस्वीरों पर सफाई के बावजूद एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठने लगे हैं। टीवी पर उनके हालिया शो ‘बिग बॉस 20’ ने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अब दर्शक उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में और जानने की कोशिश कर रहे हैं।

कायरा अनु संग जीते ‘spiltsvilla x6’, फिर किया अनफॉलो

कुशल को सबसे पहले ‘spiltsvilla x6’ जीतने के बाद बड़ी पहचान मिली थी। उनके सफर और पर्सनैलिटी ने उन्हें रियलिटी टीवी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। उन्होंने कायरा अनु के साथ जोड़ी में शो जीता, शो में उनका रिश्ता काफी मजबूत दिखा था। हालांकि, शो के बाद दोनों ने कथित तौर पर एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और साथ की कई पोस्ट और रील्स भी हटा दीं।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।और पढ़ें