Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ के घर से हुआ नया एविक्शन! क्या रिएलिटी शो से मैरी कॉम का हो गया पत्ता साफ? लोग बोले- ये गलत हुआ – reportedly mary kom has been evicted from the bigg boss 20 house due to fewer votes

‘बिग बॉस 20’ के घर से हुआ नया एविक्शन! क्या रिएलिटी शो से मैरी कॉम का हो गया पत्ता साफ? लोग बोले- ये गलत हुआ – reportedly mary kom has been evicted from the bigg boss 20 house due to fewer votes

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ से एक नए कंटेस्टेंट के घर से आउट होने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस शो से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। हालांकि, ये जानकारी मेकर्स की ओर से कन्फर्म नहीं की गई है।

Reportedly Mary Kom has been Evicted from the Bigg Boss 20
क्या मैरी कॉम होंगी घर से बेघर?
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में लगातार कुछ न कुछ ऐसा हो रहा जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। शो में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। यूं तो इस शो की यूएसपी ही यही है जहां हर हफ्ते घरवालों के बीच रिश्ते बदलते हैं, झगड़े और एलिमिनेशन होंते हैं जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है। अब ओलिंपिक विनर रहीं बॉक्सर मैरी कॉम को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20‘ से एक और कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर सामने आई है। बिग बॉस से जुड़ी अपडेट्स शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट बिग बॉस तक के अनुसार, बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम का शो से सफर खत्म हो गया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से उनके एविक्शन की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है।

उनके बाहर होने की खबर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है

मैरी कॉम पिछले कुछ समय से शो में अपना गेम बेहतर करती नजर आ रही थीं। घर के बाकी सदस्यों के साथ भी उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। ऐसे में उनके बाहर होने की खबर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। अब फैंस को शो के अगले एपिसोड में इस खबर की सच्चाई सामने आने का इंतजार है।

‘ये गलत हुआ भाई, शायद इस घर में उसके जैसे लोग नहीं’

लोगों ने कहा- ये गलत हुआ भाई, शायद इस घर में उसके जैसे लोग नहीं हैं। एक ने कहा,’वोट के लिए मैरी कॉम को बाहर निकालना पागलपन है, जबकि आधे लोगों ने हफ्तों से कुछ भी नहीं दिया है। ये सिर्फ उस एक व्यक्ति के साथ हुआ है जो वास्तव में शारीरिक श्रम कर रहा है।’ वहीं कुछ ने कहा है- हम खुश हैं क्योंकि वो हमेशा बुली ग्रुप को सपोर्ट करती थीं। एक और ने कहा- खुश हूं क्योंकि ये जगह उनके लिए नहीं और अब गेम गंदा होने जा रहा है।

शो से अब तक कौन-कौन हुआ बाहर?

‘बिग बॉस 20’ में अब तक कई कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो चुका है। रोहेद खान, ईशा रिखी और रीति तिवारी के बाद अमन गांधी को भी शो से बाहर होना पड़ा। वहीं, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को घर में हुए विवाद के बाद बाहर कर दिया गया था।

उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा झटका होगा

अगर मैरी कॉम के एविक्शन की खबर सही साबित होती है, तो यह उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा झटका होगा। फिलहाल, उनकी विदाई को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना जरूरी है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें